पंजाब में कैसे आई अमेरिका की स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी? जानिए इसकी पूरी कहानी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 12 जुलाई 2024, 05:30 AM Updated: 12 जुलाई 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

क्या आपने अमेरिका वाले स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के बारे में सुना है? लेकिन अब आप सोच रहे होंगे कि ‘अमेरिका वाले स्टैच्यू’ का क्या मतलब है क्योंकि यह मूर्ति सिर्फ़ अमेरिका में ही है, कहीं और थोड़ी है? लेकिन इससे पहले कि आप मेरे लिखे में गलतियाँ निकालें, मैं आपको बता दूँ कि पंजाब में भी स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी है। जी हाँ, हम उसी स्टैच्यू की बात कर रहे हैं जो विश्व प्रसिद्ध है और दुनिया के सात अजूबों में से एक है। लेकिन अब ये पंजाब में भी देखा जा सकता है। कुछ समझ में नहीं आया, कोई बात नहीं, चलिए मैं आपको विस्तार से बताती हूँ।

और पढ़ें: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सिखों का बसेरा, जानिए कैसे बना यहां मिनी पंजाब

विजा रिजेक्ट होने के बाद बना डाली स्टैच्यू

पंजाब में एक शख्स ने अमेरिका का वीजा खारिज होने के बाद अपने घर की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी लगवा ली। कमाल की बात ये है कि ये बिल्कुल असली स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी जैसी दिखती है। खबरों के मुताबिक पंजाब के तरनतारन में एक निर्माणाधीन इमारत के ऊपर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की प्रतिकृति लगाई गई है। दरअसल, एक शख्स ने अपने घर के ऊपर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी जैसी दिखने वाली मूर्ति बनवाई है। कुछ समय पहले इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था और ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जो भी इस वीडियो को देख रहा है हैरान हो रहा है। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और यूजर्स इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ghantaa (@ghantaa)

एक शख्स ने लिखा – वैसे यह एक पानी की टंकी है! पंजाब में पानी की टंकी के कई अलग-अलग आकार हैं। कुछ सामान्य टैंकों की संरचना ईगल, ट्रैक्टर, हवाई जहाज, रॉकेट, फुटबॉल हैं। वे निश्चित रूप से अद्भुत दिखते हैं।’

आपको बता दें कि यह पहली घटना नहीं है जिसने लोगों को हैरान किया है। इससे पहले मार्च में कनाडा में रहने वाले दलबीर सिंह नाम के एक एनआरआई ने पंजाब के जालंधर जिले में एक घर की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की प्रतिकृति बनाई थी। इसके अलावा, ताजमहल से प्रेरित होकर घरों की प्रतिकृति बनाने की खबरें भी पहले भी सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

क्यों खास है स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी?

बता दें, स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी अमेरिका की ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे लोकप्रिय प्रतिमा है, जिसे अमेरिकी स्वतंत्रता के स्थायी प्रतीक के रूप में देखा जाता है। यह 4 जुलाई, 1776 को अमेरिका की स्वतंत्रता की याद में फ्रांसीसियों द्वारा उपहार स्वरूप दी गई थी। स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का वजन 204,117 किलोग्राम है। इसकी संरचना का वजन ही लगभग 250,000 पाउंड है।

और पढ़ें: होंडा इंडिया टैलेंट कप 2024 के दूसरे राउंड में मोहसीन पराम्बन का दबदबा, NSF250R से रेसिंग ट्रैक पर किया कमाल

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds