Rajasthan में फिर हो सकती हैं, कन्हैयालाल जैसी हत्या, खुलेआम दी धमकी , जानिए क्या है पूरा मामला?

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 15 जुलाई 2022, 12:00 AM 🔄 Updated: 15 जुलाई 2022, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

जब से उदयपुर में दो मुस्लिम युवकों द्वारा दर्जी कन्हैयालाल की गला काट कर निर्मम हत्या की तब से राजस्थान (Rajasthan) में लगातार हिन्दू समाज डर में रह रहा है। लेकिन यह डर फिर एक बार बढ़ गया है। क्यूंकि फिर से राजस्थान के भरतपुर (Bharatpur) जिले में एक पुजारी को कन्हैयालाल जैसी धमकी मिली है। जिसके बाद से फिर एक बार प्रसाशन व्यवस्था की पोल खुलती दिख रहीं है। 

क्या है पूरा मामला 

भरतपुर (Bharatpur) जिले के MSJ कॉलेज के एक मंदिर के पुजारी को दस दिन में मंदिर नहीं छोड़ने पर सर काटने की धमकी दी गई है। यह धमकी पुजारी को एक लेटर के द्वारा दी गई है। पुजारी को कहा गया है , अगर बात नहीं मानी तो दूसरा कन्हैयालाल बनने के लिए तैयार रहना। बता दें , पुजारी की सूचना पर पहुंची भरतपुर पुलिस ने मंदिर की दीवार पर चिपके पत्र का हटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुजारी की शिकायत पर भरतपुर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

वहीं, दुसरी और घटना के विरोध में विद्यार्थी संगठन abvp ने कॉलेज के गेट पर तालाबंदी कर प्रदर्शन भी किया है। इस विद्यार्थी संगठन ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विद्यार्थी संगठन abvp का कहना है कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करें, नहीं तो इनके हौसले और बुलंद हो जाएंगे। (Bharatpur) के इस मामले के सामने आने पर बीजेपी भी गहलोत सरकार पर हमलावर हो गई है। बीजेपी का कहना है कि राजस्थान की सरकार में कोई कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नहीं हैं। आरोपी बेख़ौफ़ घूम रहीं हैं लेकिन सरकार को बस राजनीति कर रही हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds