Jiah Khan Death News: जिया खान की मौत के पीछे की कहानी, जरीना वहाब ने सूरज पंचोली और टूटे रिश्ते का किया पर्दाफाश

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 22 मई 2025, 05:30 AM Updated: 22 मई 2025, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Jiah Khan Death News: बॉलीवुड की चमक-दमक से भरी दुनिया में कई ऐसी घटनाएं होती हैं जो सालों तक चर्चा में बनी रहती हैं। ऐसी ही एक कहानी है जिया खान की, जिनकी मृत्यु आज से 12 साल पहले मुंबई के अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। जिया ने कम समय में ही अपनी अभिनय कला से लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी। लेकिन उनकी मौत ने बॉलीवुड को हिला दिया था और उस समय अभिनेता सूरज पंचोली पर उनके सुसाइड के लिए उकसाने के गंभीर आरोप लगे थे। हालांकि, साल 2023 में मुंबई की सीबीआई कोर्ट ने सूरज को सभी आरोपों से बरी कर दिया। अब सूरज की मां और अनुभवी अभिनेत्री जरीना वहाब ने इस दर्दनाक मामले में पहली बार अपने विचार साझा किए हैं।

और पढ़ें: Romancham remake Kapkapiii: महज 3 करोड़ में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, अब बॉलीवुड में होगा रीमेक! 

सूरज पंचोली और जिया के रिश्ते की सच्चाई- Jiah Khan Death News

जरीना वहाब ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब जिया का निधन हुआ, उस वक्त जिया और सूरज का रिश्ता खत्म हो चुका था। जरीना ने साफ़ किया, “बहुत लोग सूरज के बारे में गलतफहमियां रखते हैं। जब वे दोस्त थे, तब सलमान खान ने सूरज को लॉन्च किया था। मैंने सूरज से कहा था कि क्योंकि सलमान तुम्हें लॉन्च कर रहे हैं, इसलिए तुम अपनी दोस्ती को सीमित कर दो। सूरज ने जिया से कहा था कि उसके माता-पिता और मेरी भी यह रिश्ता नहीं चाहते। फिर उन्होंने ब्रेकअप कर लिया।”

Jiah Khan Death News
source: Google

जरीना ने आगे बताया कि ब्रेकअप के बाद भी जिया ने सूरज से कहा था, “क्या मैं तुमसे कभी-कभी मिल सकती हूं?” जवाब मिला, “तुम मुझसे दोस्त की तरह मिल सकती हो, लेकिन गर्लफ्रेंड की तरह नहीं।” यह सब बातें ब्रेकअप से पहले हुई थीं, और उस समय जिया एक फिल्म के लिए दक्षिण भारत जाने वाली थी, लेकिन आखिरी समय में उसे फिल्म से बाहर कर दिया गया, जिससे वह काफी परेशान हो गई थी।

मौत के दिन की दर्दभरी घटना

जरीना वहाब ने बताया कि जिया सुसाइड करने वाले दिन सूरज से संपर्क करने की कोशिश कर रही थी। “वो उस समय बहुत डिप्रेस्ड थी और सूरज को कॉल करने की कोशिश कर रही थी। लेकिन सूरज शूटिंग में व्यस्त था, इसलिए बात नहीं हो पाई। जब सूरज फ्री हुआ, तब उसने जिया को मैसेज किया कि अब मैं फ्री हूं, अगर तुम मुझे कॉल करना चाहती हो तो कर लो। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।”

जरीना ने कहा कि लोगों ने सूरज पर बहुत कुछ आरोप लगाए, जो सही नहीं था। उन्होंने जिया को “बहुत प्यारी” बताया और कहा कि केवल भगवान ही जानते हैं कि उसके साथ क्या हुआ।

जिया की मौत और बॉलीवुड का असर

जिया खान ने अपने अभिनय से इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। उनकी मौत ने न सिर्फ उनके परिवार और दोस्तों को झकझोर दिया, बल्कि बॉलीवुड में भी कई सवाल खड़े कर दिए। उस वक्त सुराज पंचोली पर आरोप लगे कि उन्होंने जिया को मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया, जिससे जिया ने खुदकुशी की। लेकिन सीबीआई कोर्ट ने बाद में सूरज को इस मामले से मुक्त कर दिया।

Jiah Khan Death News
source: Google

जरीना वहाब की भावुक प्रतिक्रिया

अभिनेत्री जरीना वहाब ने इस मामले पर खुलकर अपनी बात रखी और बताया कि अक्सर मीडिया और लोगों ने सूरज पंचोली के खिलाफ गलतफहमियां फैलाईं। उन्होंने जिया की मौत को एक दर्दनाक और व्यक्तिगत त्रासदी बताया, जिसमें सच केवल परिवार के लिए ही ज्ञात था।

और पढ़ें: Jessica Mann Rape Case: 12 साल बाद खुला हॉलीवुड एक्ट्रेस जेसिका मान पर हुए दुष्कर्म का सच, हार्वे वेनस्टेन पर बड़ा आरोप

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds