Bihar: एनडीए गठबंधन में उठने लगे विरोध के सुर! नीतीश कुमार को पीएम बनाने की मांग

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

इन दिनों बिहार की राजनीति में बवाल जारी है। पिछले दिनों बीजेपी एमएलसी टुन्ना पांडेय ने प्रदेश की नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला था और उन्हें परिस्थितियों का मुख्यमंत्री करार दिया था। जदयू ने इस मामले पर नाराजगी जताई थी और बीजेपी को निशाने पर लिया था। जिसके बाद बीजेपी ने सख्त एक्शन लेते हुए अपने एमएलसी को पार्टी से निलंबित कर दिया। यह मामला अभी पूरी तरह से शांत भी नहीं हुआ कि अब नीतीश कुमार के करीबी बताए जाने वाले एक जदयू नेता ने सीधे तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

नीतीश कुमार को पीएम बनाने की मांग

दरअसल, बीते दिन रविवार को जदयू नेता महेश्वर यादव के आवास पर संपूर्ण क्रांति दिवस का आयोजन किया था। इस दौरान जदयू नेता ने कई मुद्दों पर मोदी सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया और तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि ‘व्यवस्था परिवर्तन का सपना देखा था और अगर सीएम नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री बन जाते हैं तो उनका यह सपना पूरा हो जाएगा।‘

यादव ने मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा, कोरोना संकट के दौर में सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई और ना ही कोई अच्छा काम किया गया। उन्होंने महंगाई को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि ‘जनता महंगाई से परेशान है और अब देश की जनता नीतीश कुमार को पीएम के तौर पर देखना चाहती है।‘

केवल बिहार में है बीजेपी और जदयू का गठबंधन

बता दें, बिहार में मौजूदा समय में एनडीए की सरकार है। नीतीश कुमार की जदयू ने बीजेपी की मदद से प्रदेश में सरकार बनाई है। लेकिन दोनों ही पार्टियों के नेता तमाम मुद्दे पर एक-दूसरे के विरोध में खड़े हैं। 

केंद्र सरकार पर हमले के दौरान जब जदयू नेता ने गठबंधन को लेकर पूछा गया तो महेश्वर यादव ने कहा, ‘बीजेपी और जदयू का गठबंधन केवल बिहार में है केंद्र में नहीं। इसलिए जदयू केंद्र में सरकार बनाने और सीएम नीतीश कुमार पीएम के पद के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र हैं।‘

पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्र की बीजेपी सरकार को लेकर जदयू नेता के इस बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचले काफी तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि आने वाले कुछ ही दिनों में इसका इसर बिहार की सत्ताधारी गठबंधन में देखने को मिल सकता है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds