IPL Mega Auction 2022 में इन तीन लड़कियों ने बटोरीं खूब सुर्खियां, जानिए कौन हैं ये?

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

IPL मेगा ऑक्शन में नीलामी का सिलसिला जारी हैं। इस बार का ऑक्शन काफी खास है। क्योंकि एक तो 4 साल के बाद आईपीएल में मेगा ऑक्शन हो रहा है और इस बार 8 नहीं बल्कि 10 टीमें इस टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। सभी फ्रेंचाइजी ऑक्शन के लिए अपनी रणनीति बनाकर आई हैं और वो इस हिसाब से ही बोलीं लगाती हुई नजर आ रही हैं। 

हालांकि इस बीच कुछ चेहरे ऐसे हैं, जो ऑक्शन के दौरान सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। इनमें तीन लड़कियां भी शामिल हैं, जो टेबल में अपनी अपनी फ्रेंचाइजी को लेकर फैसले ले रही हैं। सोशल मीडिया पर ये तीनों ही लड़कियां काफी चर्चे बटोर रही हैं। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि आखिर ये तीनों हैं कौन?

सनराइजर्स हैदराबाद की टेबल पर एक खूबसूरत लड़की बैठी हुई दिख रही हैं, जो काफी सुर्खियों में बनी हैं। लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर ये लड़की हैं कौन जो SRH टीम के लिए फैसले ले रही हैं। बता दें कि ऑक्शन में हैदराबाद के लिए बोली लगाने वाली खूबसूरत लड़की का नाम काव्या मारन है। वो सनराइजर्स हैदराबाद की मालिक कलानिधि मारन की बेटी हैं। वो अक्सर ही सनराइजर्स हैदराबाद के मैच में भी अपनी टीम को सपोर्ट करते हुए पहुंचती हैं। 

केकेआर की टेबल पर सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी काफी लाइमलाइट में हैं। सुहाना अपने भाई आर्यन खान के साथ बोली लगाती दिख रही हैं। शाहरुख के दोनों बच्चे इस बार ऑक्शन का हिस्सा बने। आर्यन खान तो पहले भी ऑक्शन में आ चुके हैं, लेकिन 21 वर्षीय सुहाना पहली बार नीलामी में पहुंची।

केकेआर की टेबल पर सुहाना के साथ एक और खूबसूरत लड़की दिखाई दी, जिसके बारे में जानने के लिए लोग एक्साइटेड हो रहे हैं। तो बता दें कि वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला की बेटी जाह्नवी मेहता हैं। जूही चावला कोलकाता नाइट राइडर्स की सह मालकिन हैं। उनकी बेटी जाह्नवी चार साल बाद एक बार फिर से नीलामी में पहुंची। जाह्नवी केकेआर में सुहाना के साथ मिलकर खिलाड़ियों पर बोली लगाती दिख रही हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds