मामा ने की भांजे की हत्या, पुलिस के सामने कबूला गुनाह, फिर कर ली आत्महत्या, वजह जानकर चौंक जायेंगे आप

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 25 अप्रैल 2024, 12:00 AM 🔄 Updated: 25 अप्रैल 2024, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

कुछ दिन पहले काम की तलाश में अपने मामा के साथ राजस्थान से गुजरात गया लोकेश नाम का लड़का रास्ते में लापता हो गया। परिजनों ने रिपोर्ट लिखवाई और उसके मामा मनोज मीणा पर शक जताया। पुलिस ने करीब एक हफ्ते तक जांच की और पुलिस के सामने जो कहानी सामने आई उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। राजस्थान के दौसा जिले का यह मामला मानवीय रिश्तों को शर्मसार कर देता है। दरअसल, यह मामला मामी और भांजे के बीच अवैध संबंध से जुड़ा है और इस मामले में अब तक 3 मौतें हो चुकी हैं। जिसमें लोकेश का नाम भी शामिल है।

और पढ़ें: ‘मनी हाइस्ट’ देखकर मिला चोरी का आइडिया, लुटेरों ने कर डाली 400 किलोग्राम सोने की डकैती 

दरअसल, लोकेश की हत्या उसके सगे मामा ने ही की थी। सच सामने आने के बाद पुलिस ने मामा को हिरासत में ले लिया और आरोपी मामा ने पुलिस हिरासत में ही आत्महत्या कर ली। वहीं, भांजे की हत्या में शामिल मामा का साला जयपुर में ट्रेन के आगे कूद गया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। इधर, मामले में दो नए वीडियो सामने आए हैं जिन्होंने साजिश का पर्दाफाश कर दिया है। पहले वीडियो में मामा के सामने मामी और भांजे के बीच अवैध संबंधों की बात सामने आई है। दूसरे वीडियो में हत्या से पहले भांजे की पिटाई का सच सामने आया। पुलिस ने दोनों वीडियो के आधार पर जांच शुरू की।

2 साल पहले पत्नी को गुजरात लेकर गया था

जानकारी के अनुसार लालसोट के तलाव गांव निवासी मामा मनोज मीणा (32) गुजरात के अंकलेश्वर में रहकर एक कंपनी में काम कर रहा था। कुछ साल बाद उसका भांजा लोकेश भी वहां काम की तलाश में आ गया था। करीब 2 साल पहले मामा मनोज पहली बार अपनी पत्नी को लालसोट से गुजरात ले गया। इस दौरान मामी और भांजे में करीबी बढ़ गई। इसके बाद लोकेश ने कुछ अश्लील तस्वीरों से उसे ब्लैकमेल करने लगा। फिर एक दिन लोकेश ने शराब के नशे में अपने मामा मनोज के सामने अपने और मामी अवैध संबंधों की बात कबूल कर ली। इस पर मनोज काफी नाराज हुआ।

इस तरह खुला मामला

पुलिस पूछताछ में मनोज ने बताया, ”जब लोकेश ने मुझे ये बात बताई तो मैंने पत्नी को फोन लगाया। उसे डांट-फटकार लगाई और अगले दिन गुजरात से घर आने की बात कहीं। इसके बाद उसकी पत्नी डर के मारे लालसोट से अपने पीहर सवाईमाधोपुर के नारौली चौड़ चली गई।”

इसके बाद मनोज ने पुलिस को बताया कि गुस्से में आकर उसने अपने साले धर्मेंद्र के साथ मिलकर लोकेश की हत्या की साजिश रची। मनोज ने अपने साले और उसके दो साथियों के साथ मिलकर उसके भांजे का अपहरण कर लिया। फिर वे उसे एक सुनसान जगह पर ले गए, उसे शराब पिलाई और उसकी पिटाई करते हुए वीडियो बना लिया। इसके बाद शव को 7 किलोमीटर दूर मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के मोरल नदी क्षेत्र में गड्ढा खोदकर दफना दिया।

हालांकि, हत्या का खुलासा होने के बाद मामा ने 17 अप्रैल की देर रात पुलिस हिरासत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके 24 घंटे के भीतर 16 अप्रैल की रात उसके साला ने भी जयपुर में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

और पढ़ें: कबाड़ी से बना करोड़पति… अब संकट में स्क्रैप माफिया रवि काना का साम्राज्य; गर्लफ्रेंड के साथ थाईलैंड से हुआ गिरफ्ता 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds