Arijit Singh Birthday: कभी सिंगिंग रियलिटी शो ने दिखाया था बाहर का रास्ता, आज म्यूजिक इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं अरिजीत सिंह

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 25 अप्रैल 2024, 12:00 AM 🔄 Updated: 25 अप्रैल 2024, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड में ऐसे बहुत कम सिंगर हैं जिन्हें सिंगिंग के लिए ऑटो ट्यून का सहारा नहीं लेना पड़ता। ऐसे ही एक गायक हैं अरिजीत सिंह, जिन्होंने ‘केसरिया’, ‘चन्ना मेरेया’, ‘ऐ दिल है मुश्किल‘ और ‘तुम ही हो’ जैसे कई गाने गाए हैं। उनकी आवाज में ऐसा जादू है कि उनके फैन घंटों तक उनके गाने बिना बोर हुए सुन सकते हैं। आज अरिजीत सिंह की आवाज के लाखों दीवाने हैं। हालांकि, एक समय ऐसा भी था जब उन्हें अपनी आवाज के लिए रियलिटी शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। आज उनके 37वें जन्मदिन पर हम आपको अरिजीत से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा बताएंगे।

और पढ़ें: जानें कैसे दलित समुदाय से निकलकर सिंगिंग इंडस्ट्री के बादशाह बनें दलेर मेहंदी 

सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ में आजमाई किस्मत

25 अप्रैल 1987 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जियागंज में जन्मे अरिजीत सिंह ने बचपन से ही संगीत को अपना बना लिया था और इसकी शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी। जब वह महज 18 साल के थे, तब उन्होंने पहली बार 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ में अपनी किस्मत आजमाई, जहां उन्होंने अपनी आवाज लोगों के सामने पेश की। इस शो में जज केके और शंकर महादेवन को अरिजीत की आवाज पसंद थी, लेकिन कम वोट मिलने के कारण उन्हें शो से बाहर होना पड़ा। आपको बता दें कि छठे स्थान पर पहुंचने के बाद अरिजीत को शो से बाहर जाना पड़ा था। लेकिन रियलिटी शो से बाहर का रास्ता देखने के बाद भी अरिजीत सिंह ने हार नहीं मानी। अरिजीत मुंबई आए और सफलता हासिल करने के लिए कई सालों तक संघर्ष किया।

स्ट्रगल के बाद मिला मौका

काफी स्ट्रगल के बाद अरिजीत सिंह को 2010 में म्यूजिक वीडियो ‘तोसे नैना’ में गाने का मौका मिला। इस गाने में अरिजीत की आवाज लोगों को काफी पसंद आई। इसके बाद अरिजीत का एक और म्यूजिक वीडियो ‘कभी जो बादल बरसे’ सुपरहिट हुआ। इसके बाद अरिजीत ने 2011 में मर्डर 2 से बतौर प्लेबैक सिंगर बॉलीवुड में डेब्यू किया। मर्डर 2 के बाद आशिकी 2 से अरिजीत सिंह ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। अरिजीत सिंह एक के बाद एक सुपरहिट गाने देने लगे। अरिजीत सिंह को अब तक 68 पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। अरिजीत सिंह ने कई भाषाओं में सैकड़ों गाने गाए हैं। अरिजीत सिंह आज बॉलीवुड के सबसे सुपरहिट गायकों में गिने जाते हैं।

अरिजीत सिंह के फैंस सिंगर को प्लेबैक सिंगिंग का किंग भी कहते हैं। अरिजीत सिंह ने कड़ी मेहनत से पैसा और शोहरत दोनों हासिल की है। वहीं फैंस अरिजीत की सादगी के भी दीवाने हैं। अरिजीत सिंह अक्सर साधारण कपड़े और चप्पल पहने नजर आते हैं। करोड़ों की कीमत और लाखों की फीस लेने वाली सिंगर की सादगी के फैंस दीवाने हैं।

और पढ़ें: जानिए कौन हैं कानपुर की बेटी नयनी दीक्षित, मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को भी दी थी एक्टिंग क्लास

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds