Gurudwara Parivar Vichora sahib का इतिहास, जहां बिछड़ा था गुरु गोबिंद सिंह जी का परिवार

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Gurudwara Parivar Vichora sahib

छोड़ चले आनंदपुर साहिब, पीछे मुगलों की तलवार थी,

सामने बहती सिरसा नदी में, आई भयंकर बाढ़ थी।

कड़ाके की वो सर्द रात, और उठती तेज़ तरंगें थीं,

इतिहास लिख रहा था गाथा, जहाँ आँखें सबकी नम थीं।

एक तरफ था धर्म का संकट, दूजी ओर भयंकर धार थी,

पर दशमेश के चेहरे पर, चमक वही करतार की थी।

घोड़ों ने मारी जब छलांग, पानी का शोर पुराना था,

पर किसको पता था उस पल, किस्मत को जुदा कर जाना था।

मंज़र वो बड़ा ही भारी था, जब तीन तरफ परिवार मुड़ा,

इतिहास के उस एक पन्ने पर, नाम ‘परिवार विछोड़ा’ जुड़ा।

ये चंद पक्तियां… उस दर्द को बयां करती है, जब 1705 में दसवे पातशाह गुरु गोबिंद सिंह जी  अपने दोनो छोटे साहिबजादों से हमेशा के लिए जुदा हो गए थे.. तब शायद किसी को ये अंदाजा ही नहीं था.. कि ये मुलाकात आखिरी है। 1705 की दिसंबर की कड़कड़ाती सर्दी में भी मुगलो के अत्याचार की पराकाष्ठा ने गुरु साहिब को हमेशा के लिए अपने बच्चों और मां से दूर कर दिया.. और उस विछोड़े की दर्दभरी कहानी के ही रूप में खड़ा है गुरुद्वारा परिवार विछोड़ा साहिब।

गुरुद्वारा परिवार विछोड़ा साहिब का इतिहास

पंजाब के रूपनगर जिले, जिसे रोपड़ भी कहा जाता है, के माजरी गांव में बहती है सिरसा नदी.. सिरसा नदी ही वो नदी है, जिसे पार करते समय 1705 में गुरु साहिब का परिवार बिछड़ गया था। इसी बिछोड़े की याद में सिरसा नदी के तट पर बना हुआ है गुरुद्वारा परिवार विछोड़ा साहिब। संत बाबा करतारसिंह जी भैरोमाजरेवाले ने इस स्थान की खोज की थी और उन्होनें गुरु साहिब और उनके परिवार समर्पित करने के लिए कार सेवा की परंपरा शुरु की। रूपनगर से लगभग 14 किलोमीटर दूर एक ऊंची पहाड़ियों पर कार सेवकों औऱ सिख संगतो ने मिलकर इस गुरुद्वारे का निर्माण शुरु करवाया था। इसकी आधुनिक संरचना साल 1963 में बननी शुरु हुई थी और साल 1975 में जाकर गुरुद्वारे के निर्माण का काम पूरा हुआ था। यहीं गुरुद्वारे के कुछ दूरी पर एक पवित्र सरोवर है.. कहा जाता है कि मुगलो के हमलो के बीच जब सुबह हो गई तब गुरुसाहिब ने हमलो के बीच भी संगत के साथ नितनेम यानी की सुबह की प्रार्थना की परंपरा को नहीं छोड़ा और पहाड़ी पर गुरबाणी का पाठ किया.. यहां आने वाली संगते पहले सरोवर में स्नान करती है या कम से कम अपने हाथ पैरो को जरूर धोती है।

यह सफेद संगमरमर का बनी एक बेहद भव्य संरचना है, जो की पहाड़ी की चोटो पर बने होने के कारण दूर से और भव्य दिखाई देती है। इसका सोने का गुबंद किसी ताज की तरह लगता है, जैसे परमपिता परमेश्वर ने खुद वो ताज धारण किया हुआ है, वहीं गुंबद के चारो तरफ कमल की पंखुड़िया इस बेहतरीन वास्तुकला को प्रदर्शित करती है। दीवारों पर बने नक्काशीदार झरोखे और खिड़किया आधुनिक और पारंपरिक लगने के साथ साथ मुगल-राजपूत वास्तुकला का एक साथ प्रदर्शित करते है। इसका दरबार साहिब इतना बड़ा बनाया गया है वहां एक साथ 1 हजार लोग बैठकर प्रार्थना कर सकते है।

यहां पहुंचने के लिए आप रेल से या सड़क मार्ग दोनो से ही आ सकते है। यहां आने के लिए कार, बस टैक्सी सब कुछ की सुविधायें है, साथ ही संगतो के यहां रहने के लिए ही सुविधा मौजूद है। हालांकि संगत जो पहाड़ी पर चढ़ाई करते है, उन्हें मुख्य दरबार तक पहुंचने के लिए करीब 84 से 100 सीढ़िया चढ़नी होती है। सिरसा नदी के कारण बहती हुई शीतल हवा और पहाड़ी से दिखाई देनी वाली खूबसूरत वादियां इस गुरुद्वारे के शोभा को और बढ़ा देती है। ये गुरुद्वारा संगतो के लिए 24 घंटे सातो दिन खुला रहता है, साथ ही किसी भी वक्त आने वाले संगतो को हमेशा लंगर भी मुहैया कराया जाता है। हर साल दिसंबर महीने में यहां शहीदी मेला लगता है, जो कि 20 दिसंबर से 22 दिसंबर के बीच लगाया जाता है। जो गुरु साहिब के परिवार विछोड़े के सम्मान में आयोजित होता है.. इस दौरान देश विदेश से हजारों सिख संगते इस मेले में शामिल होने आती है। मेले में विछोड़े को लेकर, चारो साहिबजादों की बहादुरी की गाथा को गाया जाता है। मेल में संगते आने वाले भक्तो के लिए 24 घंटे लंगर और दूध की सुविधा मुहैया कराई जाती है। ये है गाधा गुरुद्वारा परिवार विछोड़ा साहिब की। आपको ये जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके बतायें।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds