Corona Vaccination India: वो तीन राज्य, जहां बर्बाद हो रही सबसे ज्यादा कोरोना वैक्सीन…जानिए कहां कितनी वेस्टेज

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 11 मई 2021, 05:30 AM Updated: 11 मई 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

कोरोना के कहर के बीच वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। 18 से ऊपर के लोगों को भी वैक्सीन लगाई जा रही है। लेकिन इस बीच कई राज्यों में वैक्सीन की भारी किल्लत भी है। कई राज्यों में तो अभी 18+ का वैक्सीनेशन अब तक शुरू नहीं हो पाया, तो कुछ राज्यों में लोगों को अभी  स्लॉट मिलने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 

टॉप पर है हरियाणा

एक तरफ जहां देश वैक्सीन की कमी का सामना कर रहा है। ऐसे हालातों में भी वैक्सीन की काफी बर्बादी हो रही है। वैक्सीन की बर्बादी में हरियाणा टॉप पर है। यहां अब तक सबसे ज्यादा कोरोना वैक्सीन की वेस्टेज की गई है। इसके बाद लिस्ट में असम और राजस्थान के नाम शामिल है। यानि टॉप तीन राज्य जिन्होनें वैक्सीन की सबसे ज्यादा वेस्टेज की, उसमें हरियाणा, असम और राजस्थान के नाम शामिल है। 

असर, राजस्थान में भी काफी वेस्टेज हो रही

अप्रैल से ही हरियाणा उन राज्यों में टॉप स्थानों पर बना हुआ है, जहां वैक्सीन की बर्बादी चिंताजनक हो रही है। सोमवार को आंकड़े जारी किए गए, जिसके मुताबिक हरियाणा में अब तक 6.49 फीसदी वैक्सीन की बर्बादी हुई। वहीं इसके अलावा असम में 5.92% फीसदी और राजस्थान में 5.68 वैक्सीन की वेस्टेज अब तक हो चुकी है। 

इसके अलावा और भी कई राज्य ऐसे है, जहां वैक्सीन की बर्बादी हुई। इन तीन राज्यों के बाद सबसे ज्यादा वेस्टेज मेघालय में हुई। मेघालय में अब तक 5.67 प्रतिशत बर्बादी हुई। इसके बाद बिहार में 5.20%, मणिपुर में 5.19%, पंजाब में 4.49%, दादरा और नागर हवेली में 4.85%, तमिलनाडु में 4.13% और नागालैंड में 3.36% वैक्सीन वेस्ट अब तक की जा चुकी है। 

वैक्सीन की जीरो वेस्टेज वाले राज्य

हालांकि कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जिन्होनें वैक्सीनेशन पर सराहनीय काम किया। आंध्र प्रदेश, केरल, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना ऐसे राज्य है जहां वैक्सीन की जीरो वेस्टेज की स्थिति बनी।

गौरतलब है कि देश में कोरोना वैक्सीनेशन का सबसे बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। भारत में अब तक 17 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 3.72 करोड़ लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी है। जबकि 13.54 करोड़ लोग दोनों डोज लगवा चुके है। केवल सोमवार को देश में 25 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई। सरकारों की यही कोशिश है कि वैक्सीनेशन अभियान को और तेज किया जाए और जल्द से जल्द ज्यादा लोगों को वैक्सीनेट करने का काम किया जाए।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds