क्या आप सही समय पर ग्रीन टी पीते हैं? गलत टाइमिंग से हो सकती है ये समस्याएँ

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 08 दिसम्बर 2025, 05:30 AM Updated: 06 जनवरी 2026, 04:49 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Green tea right time: अगर आप भी ग्रीन टी पीने का शौक रखते हैं उर दिन में 4-5 बार ग्रीन टी पीते हैं। लेकिन ग्रीन टी पीने का सही समय जानना बहुत ज़रूरी है ताकि आपको इसका पूरा फायदा मिल सके और सेहत बिगड़े नहीं। तो चलिए आपको स लेख में विस्तार से बताते हैं कि ग्रीन टी पीने का सही समय और गलत समय क्या हैं।

ग्रीन टी पीने का सही समय

ग्रीन टी का सेवन करने का सबसे अच्छा समय दो भोजन के बीच का होता है, खासकर खाने के 1 से 2 घंटे बाद। जैसे नाश्ते के एक-दो घंटे बाद ग्रीन चाय पीने से आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिल सकता है, जिससे दिनभर ऊर्जा बनी रहती है। इसी तरह, लंच के बाद एक-दो घंटे के भीतर ग्रीन चाय का सेवन पाचन प्रक्रिया को सुधारता है और पोषक तत्वों के अवशोषण में सहायता कर सकता है।

यदि आप वर्कआउट से 30 मिनट पहले ग्रीन चाय पीते हैं, तो यह ऊर्जा स्तर को बढ़ाने और फैट बर्न करने में मददगार साबित हो सकती है। सुबह या शाम के समय ग्रीन चाय का सेवन मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जो वजन कम करने में सहायता करता है।

ग्रीन टी गलत समय पीने से बचें

गलत समय पर ग्रीन टी पीने से आपकी सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। वही खाली पेट ग्रीन टी पीना बहुत नुकसानदायक हो सकता है। ग्रीन टी में टैनिन होता है, जो खाली पेट पीने पर पेट का एसिड बढ़ा सकता है। इससे एसिडिटी, सीने में जलन, जी मिचलाना या गैस्ट्रिक प्रॉब्लम हो सकती हैं।

ग्रीन टी को खाने से ठीक पहले या बाद में नहीं पीना चाहिए। ग्रीन टी में मौजूद टैनिन और कैटेचिन खाने से आयरन और दूसरे मिनरल जैसे न्यूट्रिएंट्स के एब्ज़ॉर्प्शन में रुकावट डाल सकते हैं। इसलिए, खाने के तुरंत बाद इसे पीने से बचें। ऐसा होने के लिए कम से कम 30 मिनट से 1 घंटे का समय दें।

सोने से पहले न पिए ग्रीन टी 

सोने से ठीक पहले ग्रीन टी पीना नुकसानदायक हो सकता है। ग्रीन टी में कैफीन होता है। अगर सोने से ठीक पहले इसे पिया जाए, तो यह नींद में खलल डाल सकती है, जिससे नींद न आना और बेचैनी हो सकती है। सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले ग्रीन टी पीना बंद कर देना चाहिए।

ध्यान रखने योग्य बातें

आपको बता दें, दिन में 2 से 3 कप ग्रीन टी पीना काफी माना जाता है। ज़्यादा पीने से कैफीन के साइड इफ़ेक्ट हो सकते हैं जैसे सिरदर्द, घबराहट या पेट की दिक्कतें। इसके अलावा, ग्रीन टी हमेशा बिना दूध या चीनी के पीनी चाहिए, क्योंकि दूध मिलाने से इसकी एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज़ कम हो सकती हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds