किसान कल्याण संघ के शपथ ग्रहण समारोह में महंत कल्याणदास जी महाराज का भव्य स्वागत

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 18 अक्टूबर 2022, 05:30 AM Updated: 18 अक्टूबर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

छत्तीसगढ़ के कुंडा में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया और ये शपथ ग्रहण समारोह किसान कल्याण संघ का था जिसमे महंत पूज्य कल्याण दास जी महाराज इस समारोह का हिस्सा बने और उनका भव्य स्वागात किया गया.

महंत कल्याणदास जी महाराज ने करी समारोह में शिरकत

किसान कल्याण संघ के शपथ ग्रहण समारोह में महंत कल्याणदास जी महाराज का भव्य स्वागत — NEDRICK NEWS

छत्तीसगढ़ के कुंडा में हुए इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी के पूर्व गद्दीनशीन महंत रमेशदास जी महाराज के कृपा पात्र परम शिष्य महंत कल्याणदास जी महाराज ने शिरकत करी. महंत कल्याणदास जी महाराज सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी के पूर्व गद्दीनशीन महंत रमेशदास जी महाराज के अयोध्या हनुमान गढ़ी के शिष्य है. वहीं अब वो श्री श्री 1008 ब्रह्मलीन श्री महंत रमेश दास जी महाराज गद्दी नशीन जी ( हनुमानगढ़ी अयोध्या के उत्तराधिकारी भी है.

पद्मश्री श्रीमती फूलन बाई भी बनी समारोह

किसान कल्याण संघ के शपथ ग्रहण समारोह में महंत कल्याणदास जी महाराज का भव्य स्वागत — NEDRICK NEWS

इसी के साथ पद्मश्री से सम्मानित नारी शक्ति श्रीमती फूलन बाई भी इस समारोह का हिस्सा बनी. पद्मश्री से सम्मानित नारी शक्ति श्रीमती फूलन बाई छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के छोटे से गांव सुकुलदैहान की है और वो सिर्फ 5वीं कक्षा तक ही पढ़ी है लेकिन इतने कम पढ़ी-लिखी होने के बावजूद फूलबासन बाई यादव इस समय महिलाओं समेत सभी लोगों लिए एक मिशाल है. फूलबासन ने एक महिला समूह बनाया जो अब लाखों महिलाओं को राजगार दे रहा है. फूलबासन बाई मां बम्लेश्वरी स्व सहायता समूह की अध्यक्ष हैं. इनके इस महिला समूह में दो लाख से अधिक महिलाओं का समूह काम कर रहा है और इसके लिए उन्हें पद्मश्री से भी नवाजा गया है.

भव्य स्वागत के साथ हुआ महाराज  का आगमन 

किसान कल्याण संघ के शपथ ग्रहण समारोह में महंत कल्याणदास जी महाराज का भव्य स्वागत — NEDRICK NEWS

वहीं इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत पूज्य कल्याण दास जी महाराज जी को भव्य स्वागत किया गया. महंत पूज्य कल्याण दास जी महाराज जी इस समारोह में रथ वाली गाड़ी से पहुंचे. वहीं उनके पीछे गाड़ियों का काफिला भी नजर आया. वहीं उनके आगमन पर उन्हें फूल-माला पहनाकर स्टेज तक लगाया गया साथ ही उनके स्वागत में उनके जयकारे और गाना बजाना भी हुआ और उनके स्वागत में उनके ऊपर पुष्प   की वर्षा भी की गयी.

वहीं इस समारोह में अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत पूज्य कल्याण दास जी महाराज जी को सम्मानित भी किया गया. इसी के साथ इस समारोह में कई तरह के नृत्य का प्रदर्शन किए गये साथ ही कई सारे कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. इसी के साथ इस इस समारोह कई लोग भी शामिल हुए . 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds