एक फर्जी फोन कॉल और "ताजनगरी" में मच गया हड़कंप…जानिए किसने और क्यों दी ताज महल को बम से उड़ाने की धमकी?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 04 मार्च 2021, 05:30 AM Updated: 04 मार्च 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

गुरुवार सुबह ताजनगरी आगरा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ताज महल में बम रखने की धमकी मिलीं। एक अज्ञात व्यक्ति ने ताज महल में बम से उड़ाने की बात कही। जिसके बाद तुरंत ही एक्शन लेते हुए ताज महल को खाली कराया गया। ताज महल के दोनों दरवाजों को बंद किया गया और पर्यटकों को बाहर निकाला गया। साथ में वहां सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया। पुलिस ने ये कहकर पर्यटकों को बाहर निकाला कि मॉक ड्रिल चल रही है।

लेकिन बाद में ये जानकारी हाथ लगी कि बम रखने की खबर फर्जी थीं। ताज महल के अंदर से कोई भी बम नहीं मिला। जानकारी के अनुसार किसी ने फोन के जरिए ताज महल में बम रखने की धमकी दी।

पुलिस ने बताया- ‘कंट्रोल रूम के माध्यम से ये सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ने फोन किया। उसने बताया कि सैन्य भर्ती में गड़बड़ियां हो रही है। उसकी भर्ती उसमें नहीं हुई। ताज महल में बम रखा गया है, जो कुछ देर में फट जाएगा।’ बता दें कि ताज महल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला ये फेक फोन कॉल यूपी पुलिस की हेल्पलाइन नंबर 112 पर आया था। पुलिस ने जब लोकेशन ट्रेस की तो पता चला कि फोन फिरोजाबाद से आया। 

वहीं सर्च ऑपरेशन के बाद ताज महल को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। आगरा के आईजी ने बताया कि बम की खबर झूठी थी। लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं। फिरोजाबाद के एक शख्स ने फोन पर ये खबर दी थीं। आरोपी को पकड़ा जा चुका है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। 

गौरतलब है कि ताज महल दुनिया का सातवां अजूबा है। जिसका दीदार करने रोजाना बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। विदेशों से भी लोग ताज महल देखने के लिए आया करते हैं। ऐसे में इस जगह पर बम रखने की खबर मिलने के बाद हड़कंप मचना तो लाजमी है।

जैसे ही ताज महल में बम की खबर मिली तो तमाम आला अधिकारी फौरन हरकत में आ गए। पुलिस के साथ CISF को भी अलर्ट किया गया। यही नहीं बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस के तमाम बड़े अधिकारी वहां पहुंचे और ताज महल की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds