फर्जी मौलवी का पर्दाफाश, छह महीनों तक झाड़-फूंक के नाम पर किया बलात्कार

[nedrick_meta]

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार सजग नहीं 

जिस तरह से अभी देश के हालत दिख रहे है, उससे तो ये लगता है कि देश में श्रद्धा और आफताब (Shradha & Aftab) जैसे बहुत मामले होते हैं। ऐसे ही मामलों से यह पता चलता है की केंद्र और राज्य सरकारें देश भर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उतनी सजग नहीं है। आज फिर सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला अपने साथ हो रहे शोषण को बताते हुए न्याय की गुहार लगा रही है। 

Also read- Shraddha Rape & Murder Case: लव जिहाद या युवाओं की नासमझी, पहले भी हो चुके हैं इस तरह के वारदात

पूरा मामला क्या है ?

एक मौलवी ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोंडा में झाड़-फूंक के नाम पर एक महिला का 6 महीनों  तक रेप किया। कहानी शुरू ऐसे होती है जब एक मौलवी झाड़-फूंक का बहाना बनाकर नगर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलनी में रहने वाली 38 वर्षीय महिला के घर में आने-जाने लगता है। उसने जिन्न का डर दिखाकर महिला के साथ छह महीने तक दुष्कर्म किया। कहानी यहीं खत्म नहीं होती, इसके बाद आरोपी मौलवी मोहम्मद जैनुल आबदीन दुष्कर्म पीड़िता की 14 वर्षीय नाबालिग बेटी को अपने घर पर खाना बनाने के बहाने ले गया। जहां मौलवी नाबालिग के साथ भी अश्लील हरकत करता रहा।  

जब इस बात की जानकारी महिला के नाबालिग बेटे को हुई तो उसने मौलाना का विरोध किया। जिस पर मौलाना को गुस्सा आया और उसने महिला के बेटे की हत्या कर दी। नाराज मौलवी ने लड़के को फांसी लगाकर पंखे से लटका दिया था। घटना के बाद लोगों ने बच्चे को पंखा से नीचे उतारा और अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन महिला के बेटे की बीच रास्ते में ही मौत हो गई। 

पुलिस ने किया मौलवी को गिरफ्तार

इस शर्मशार वारदात को लेकर सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि महिला की तहरीर पर दुष्कर्म, छेड़खानी, पॉक्सो और गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

थाना कोतवाली नगर में 17 नवंबर को पीड़िता ने मोहम्मद जैनुल आबदीन द्वारा झाड़-फूंक के बहाने जबरन संबंध बनाने व अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी मोहम्मद जैनुल आबदीन को गिरफ्तार कर लिया तथा इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

Also read- Port Blair rape: नौकरी के बदले सेक्स मामला में मुख्य सचिव जितेंद्र नारायण एवं अन्य गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds