दीपिका और कैटरीना के साथ अपनी ये ख्वाइश पूरी करना चाहते हैं इमरान हाशमी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 17 नवम्बर 2023, 05:30 AM Updated: 17 नवम्बर 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) में इमरान हाशमी (Emraan Haashmi) ने विलेन का रोल किया है, जहाँ इमरान हाशमी ने बॉलीवुड में सीरियल किसर बनकर अपनी पहचान बनाई है साथ ही कई सारे इंटिमेट सीन भी दिए हैं तो वहीं इंटिमेट सीन और डेट जाने को लेकर इमरान हाशमी की 2 ख्वाहिश अभी भी अधूरी है.

Also Read- अमिताभ ने किया खुलासा, इस वजह से अपनी पत्नी जया बच्चन से नहीं करते बहस. 

 रोमांटिक डेट पर जाना चाहते हैं इमरान हाशमी

दरअसल, साल 2014 में इमरान हाशमी करण जौहर के पॉपुलर शो ‘कॉफी विद करण’ में  हिस्सा लिया था और इस शो में वो डायरेक्टर-प्रोड्यूसर महेश भट्ट के साथ शामिल हुए थे. वहीं शो में रैपिड फायर के दौरान करण जौहर ने इमरान हाशमी से पूछा कि वह किस एक्ट्रेस के साथ रोमांटिक डेट पर जाना चाहते हैं, तब इमरान हाशमी ने कहा कि वो कैटरीना कैफ के साथ रोमांटिक डेट पर जान चाहती है.

दीपिका के साथ करना चाहते हैं इंटिमेट सीन 

इसी के साथ करण ने इमरान हाशमी से शो में ये भी पूछा कि वह किस बॉलीवुड हसीना के साथ इंटीमेट सीन करना चाहेंगे, तो उन्होंने जवाब में दीपिका पादुकोण कहा था. इमरान हाशमी अभी तक कई एक्ट्रेस के साथ परदे पर इंटिमेट और किसिंग सीन दे चुकी है. वहीं किसी फिल्म में उनकी मौजूदगी इस बात कन्फर्मेशन देती है कि उस फिल्म में जरुर इमरान हाशमी का इंटिमेट और किसिंग सीन देखने को मिलेगा.

300 करोड़ है टाइगर 3 का बजट 

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘टाइगर 3′ (Tiger 3) में इमरान हाशमी (Emraan Haashmi) विलेन का रोल किया है और फिल्म में वो विलेन आतिश रहमान का कर रहे हैं. वहीं इसके बाद अब दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ का स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों में शामिल हो गये हैं. जहाँ टाइगर 3’ में कैटरीना ने आईएसआई एजेंट जोया हुमानी का रोल निभाया है. वहीं, दीपिका पादुकोण ‘पठान’ में आईएसआई एंजेंट रुबीना मोहसिन बनी थीं और अब इमरान हाशमी भी ‘टाइगर 3’ से इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन चुके हैं.

आपको बता दें, कि साल 2012 में फिल्म ‘एक था टाइगर’ (Ek Tha Tiger) से यश राज फिल्म्स से स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत हुई थी. इसमें सलमान खान (Salman Khan) के साथ कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने स्क्रीन शेयर किया था. अब तक इस फ्रेंचाइजी की पांच फिल्में आ चुकी हैं, जिसमें ‘टाइगर जिंदा है’, ‘वॉर’, ‘पठान’ और ‘टाइगर 3’ है. सलमान खान की ‘टाइगर 3’ दिवाली के दिन रिलीज हुई है और सिर्फ दो दिन में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीँ अभी इस फिल्म का बजट 300 करोड़ है और देखने लायक होगा कि ये फिल्म कितना पैसा कमाती है.

Also Read- आमिर Vs ऐश: कैसे पैसो की भूख ले आयी दोनों में दरार, किसने आखिरी वक्त में दिया था धोखा?.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds