Ek Villian Returns Review: एक्शन, थ्रिलर और रोमांस से भरपूर है एक विलेन रिटर्न्स, जानिए क्या है फिल्म की कहानी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 29 जुलाई 2022, 05:30 AM Updated: 29 जुलाई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Ek Villian Returns Review: जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और दिशा पटानी स्टारर फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। हालांकि सबसे बड़ी चुनौती अब सिनेमाघरों में खड़ी होगी। फिल्म में एक्शन के साथ-साथ जबरदस्त थ्रिलर भी देखने को मिलेगा। आइए बताते है कि फिल्म का रिव्यू क्या है।

बॉलीवुड डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ये फिल्म साल 2014 में आई एक विलेन का सीक्वेल है। फिल्म के पहले पार्ट में जहां रितेश देशमुख, सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर थे। तो वहीं अब सीक्वेल एक विलेन रिटर्न्स में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और दिशा पटानी लीड रोल में है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ-साथ थ्रिलर का भी भरपूर तड़का देखने को मिलेगा। 

एक्शन सीन से होगी फिल्म की शुरुआत

फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में एक्शन के साथ रोमांस भी जमकर देखने को मिलेगा। एक्शन, थ्रिलर और रोमांस का डायरेक्टर मोहित सूरी ने भरपूर तड़का लगाया है। फिल्म की बात करें तो शुरूआत घर में चल रही पार्टी के सीन से होती है, जहां अचानक एक शख्स की एंट्री होती है और वो सबको मारने लग जाता है। इससे ये तो साफ है कि फिल्म की शुरूआत में ही जमकर एक्शन देखने को मिलेगा। फिर फिल्म में अर्जुन कपूर की एंट्री अमीरजादे के तौर पर होती है। फिल्म में अर्जुन कपूर का किरदार एक अमीर खानदान से ताल्लुक रखने वाला है जो कि बिगड़ा हुआ है। अमीरजादे का एक ही नियम है मर जाएगा लेकिन हार नहीं मानेगा।

रोमांस का दिखेगा जबरदस्त तड़का 

वहीं फिल्म में आगे आर्वी खन्ना यानी तारा सुतारिया की एंट्री होती हैं। आर्वी खन्ना फेमस होने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। एंट्री होने के बाद फिल्म में अर्जुन और तारा के बीच रोमांस का जबरदस्त तड़का दिखाया गया है। हालांकि ट्विस्ट तब आता है जब जॉन अब्राहम की मुलाकात दिशा पटानी से होती है। इसी के बाद से फिल्म में मर्डर्स का सिलसिला शुरू होता है। फिल्म की कहानी का अहम किरदार जो एक विलेन भी है, वो एकतरफा प्यार में धोखा खाए लोगों का मसीहा बनता है।

कौन है एक विलेन

इसी बीच एक सस्पेंस ये भी है कि ये प्यार में धोखा खाने वालो का मसीहा एक विलेन मास्क के पीछे छिपा होता है। डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म में जिद्द को नजदीकी से दर्शाया है। हालांकि फिल्म में अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम का आमना-सामना होने तक फिल्म का सस्पेंस बरकरार रहेगा। वहीं फिल्म में एक विलेन कौन बना है ये सस्पेंस बना हुआ है। एक विलेन को ढूंढने के लिए और उसके साजिश की वजह क्या है ये जानने के लिए आपको सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखनी पड़ेगी। वहीं फिल्म में एक दिलचस्प बात ये भी है कि फिल्म में पहला विलेन यानी रितेश देशमुख भी नजर आ रहे हैं। वहीं सबसे बड़ा सवाल ये भी है कि 8 साल बाद एक विलेन का सीक्वेल दर्शकों को कितना लुभा पाएगा, ये तो दर्शकों के फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगी।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds