बच्चे न होने के कारण कलयुगी सास ने अपने ही आशिकों से करवाया बहू का गैंगरेप, जानें क्या है पूरा मामला

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 30 अप्रैल 2024, 05:30 AM Updated: 30 अप्रैल 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

आज तक यही सुना था कि औरत ही औरत की दुश्मन होती है, लेकिन राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में हुई एक घटना ने इस बात को पूरी तरह सच कर दिया है। मामला जानने के बाद शायद आप भी खुद से सवाल करने लगेंगे कि हम किस तरह के समाज में रह रहे हैं। दरअसल, श्रीगंगानगर के पदमपुर के 24 बीवी गांव से एक मामला सामने आया है। जिसमें एक सास ने अपनी ही बहू के साथ सामूहिक दुष्कर्म करवाया। उसने खुद बलात्कारियों को अपने घर बुलाया और फिर उन्हें अपनी बहू के कमरे में भेज दिया। इस घटना के दौरान सास बहू के कमरे के बाहर पहरा देती रही। इसके बाद दोनों आरोपी बहू को इस घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी देकर भाग गए। हालांकि, जब मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो जिले के पदमपुर थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया. पुलिस ने गोपी राम बिश्नोई और परमजीत समेत तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

और पढ़ें: UP: योगी राज में ‘जय श्री राम’ का नारा लगाकर ब्राह्मण लड़के ने की आत्महत्या, पूरा मामला जानकर चौंक जाएंगे आप

ये था मामला

इस मामले में महिला ने अपनी सास को जिम्मेदार ठहराया है। महिला दलित समुदाय से बताई जा रही है। शादी के बाद काफी समय तक महिला को बच्चा नहीं हो रहा था। 3 दिन पहले बच्चों को लेकर सास-बहू में झगड़ा हुआ था। इस झगड़े के बाद सास ने बहू को धमकी देते हुए कहा कि ‘अब तेरा इलाज मैं करूंगी।’ इसके बाद सास ने अपने दो साथी परमजीत और गोपी राम को घर बुलाया और अपनी ही बहू के साथ दुष्कर्म करवाया। जिसके बाद आरोपी पीड़िता को धमकी देकर भाग गया। वहीं जब पति काम से लौटा तो बहू ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद थाने में मामला दर्ज कराया गया।

सास का चल रहा था अफेयर

महिला ने अपनी FIR में अपनी सास का घिनोना राज भी उजागर किया। महिला ने अपनी FIR में पुलिस को बताया कि उसकी सास का 24 बीवी निवासी गोपी राम बिश्नोई और पदमपुर वार्ड 16 निवासी परमजीत महजबी के साथ अवैध संबंध था। महिला का कहना है कि वह अक्सर उसकी सास से मिलने आते थे लेकिन उस पर भी बुरी नजर रखते थे। 23 अप्रैल को दोनों ने पिस्तौल की नोक पर  उसकी नन्द  के साथ भी दुष्कर्म किया था।

सास पर भी दर्ज हुआ मुकदमा

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 450, 376डी और अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत दर्ज होने के बाद अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं। रिपोर्ट में सास का नाम भी दर्ज किया गया है।

और पढ़ें: मामा ने की भांजे की हत्या, पुलिस के सामने कबूला गुनाह, फिर कर ली आत्महत्या, वजह जानकर चौंक जायेंगे आप 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds