सोने की भयंकर तस्करी : 65.46 किलोग्राम सोना किया गया जब्त, DRI का बड़ा ACTION, जानिए पूरा मामला

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 Sep 2022, 12:00 AM | Updated: 21 Sep 2022, 12:00 AM

मुंबई, पटना और दिल्ली से 65.46 किलोग्राम सोना जब्त

Gold, Gold smuggling, Mumbai, Patna, Delhi : राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के हाथों आज बड़ी सफलता लगी है। DRI ने विदेशों से (foreign) तस्करी (smuggled) कर देश में लाए जा रहे विदेशी सोने की बड़ी खेप पकड़ी है। DRI ने सोने की तस्करी (gold smuggling)के प्रयासों को विफल कर बड़ी मात्रा में सोने की बरामदगी की है। यह DRI की सबसे बड़ी बरामदगी में से एक है। DRI ने मुंबई, पटना और दिल्ली में 65.46 किलोग्राम सोना जब्त किया जिनकी कीमत लगभग 33.40 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Also read- 18 साल के लड़के ने किया Uber HACK…एक मैसेज और सब बंद…Uber Hacked.

DRI ने पड़ोसी पूर्वोत्तर देशों से तस्करी की जा रही लगभग 33.40 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी मूल की सोने की छड़ों के 394 टुकड़े जब्त किए हैं।

सोने की भयंकर तस्करी : 65.46 किलोग्राम सोना किया गया जब्त, DRI का बड़ा ACTION, जानिए पूरा मामला — Nedrick News

मिली थी गुप्त सूचना

DRI की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग जो सोने की तस्करी करते हैं वे आज कार से मुंबई से इंदौर के लिए निकले हैं। इसी सूचना के आधार पर DRI की टीम ने जब ए बी रोड पर एक कार की तलाशी ली तो उसमे से 7.1 किलो सोना डिक्की में छुपा मिला। जिसके बाद ही DRI की टीम ने सोने को जब्त कर लिया तथा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। DRI की टीम ने अपराधियों से पूछताछ के आधार पर मुंबई के एक सोना व्यापारी को भी गिरफ्तार किया है।

सोने की भयंकर तस्करी : 65.46 किलोग्राम सोना किया गया जब्त, DRI का बड़ा ACTION, जानिए पूरा मामला — Nedrick News

मुंबई से हुई एक की गिरफ्तारी

DRI के एक अधिकारी ने बताया कि 30 अगस्त को इंदौर के पास मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर दो लोगों के साथ एक कार को रोका था। वाहन की जांच करने पर उन्हें 7.1 किलोग्राम वजन की विदेशी मूल की सोने की आठ छड़ें मिलीं। जिसके बाद कार में बैठे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने आगे बताया कि उनके द्वारा दी गई सूचना के आधार पर DRI ने इस गिरोह के एक और सदस्य को मुंबई से गिरफ्तार किया, बताया जाता है कि दोनों को सोने की छड़ें इसी ने दीं थीं। जिस कार से सोने की तस्करी हो रही थी उसे जब्त कर लिया गया तथा तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

Also read- 6 साल से लूट रहा था चोर, 7 करोड़ क़ा चुना लगवा के अब इस महिला को आया होश.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds