बढ़ गया बवाल: Pearl का सपोर्ट करते हुए दिव्या खोसला ने उजागर कर दी रेप पीड़िता की पहचान, भड़क उठे लोग!

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 08 जून 2021, 12:00 AM 🔄 Updated: 08 जून 2021, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

टीवी के फेमस एक्टर पर्ल वी पुरी पर लगे रेप के आरोपों ने तहलका मचाकर रख दिया है। नाबालिग बच्ची के साथ रेप के आरोपों में पर्ल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले को लेकर इंडस्ट्री दो गुटों में बंट गई हैं। जहां एक तरफ बड़ी संख्या में टीवी के जाने माने चेहरे पर्ल के सपोर्ट में उतर आए हैं और उन्हें बेगुनाह बताते हुए नजर आ रहे हैं। तो दूसरी ओर कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जो नाबालिग के प्रति हमदर्दी दिखाते नजर आ रहे हैं। 

एकता कपूर से लेकर निया शर्मा, अनीत हसनंदानी, करिश्मा तन्ना समेत कई टेलीविजन के सितारे पर्ल के समर्थन में उतर आए हैं। इसके अलावा टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला भी एक्टर के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। दिव्या ने पर्ल को सपोर्ट तो किया ही, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कुछ ऐसा भी कर दिया जिस पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। 

माता-पिता का नाम और तस्वीर उजागर की

दरअसल, दिव्या ने पर्ल को बेकसूर बताते हुए एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में दिव्या ने एक फोटो भी शेयर की, जो पीड़िता और उसके मां-बाप की हैं। जी हां, दिव्या ने पीड़िता और उसके माता पिता की पहचान को उजागर कर दिया। जबकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश ये कहता है कि किसी भी रेप विक्टिम की पहचान उजागर नहीं की जा सकती। ना ही उससे जुड़ी कोई ऐसी जानकारी साझा की जा सकती, जिससे उसकी पहचान हो सके। लेकिन दिव्या ने तो नाम, फोटो तक सबकुछ सार्वजनिक कर दिया। जिसके बाद लोगों इस हरकत के लिए उन पर बरस बैठे। 

पर्ल के सपोर्ट में लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट

वैसे इस पोस्ट में दिव्या खोसला ने पर्ल का सपोर्ट करते हुए काफी लंबा चौड़ा नोट भी लिखा। दिव्या ने पीड़िता के माता-पिता का नाम बताते हुए लिखा- “चलिए, इनसे मिलवाती हूं। ये लड़की एक्ट्रेस है और साथ में वो शख्स है, जिसने पर्ल पर आरोप लगाए कि उन्होंने इनकी 5 साल की बेटी के साथ टीवी शो के सेट पर छेड़छाड़ की।”

दिव्या ने आगे लिखा कि इन दोनों के बीच बेटी की कस्टडी को लेकर केस चल रहा है। बेटी अपने पिता के साथ थी, क्योंकि उसने अपनी एक्ट्रेस पत्नी पर आरोप लगाया कि वो अपनी बेटी को सेट पर ले गई थीं, जहां पर्ल वी पुरी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। अपनी मां के साथ बेटी सुरक्षित नहीं। मुझे ऐसा लगता है कि इस तरह की कहानी को बनाने के लिए इस शख्स को फिल्मफेयर का बेस्ट स्क्रीनप्ले अवॉर्ड दिया जाना चाहिए।”

‘…तो दो साल पहले क्यों नहीं किया गिरफ्तार?’

दिव्या ने अपनी पोस्ट में पूछा सवाल करते हुए पूछा कि पर्ल को 2019 में क्यों गिरफ्तार नहीं किया गया, जब ये केस फाइल हुआ था। इसका ये कारण था कि FIR में कहा गया था कि बच्ची के साथ छेड़छाड़ हुई, जब वो अपनी मां के साथ थीं। उसमें पर्ल का नाम कहीं भी नहीं था। मैंने खुद FIR पढ़ी थीं। एकता कपूर के साथ बातचीत में उस एक्ट्रेस ने खुद बताया कि उसका पति साइको है। दिमागी रूप से वो ठीक नहीं। मेंटली और फिजिकली उसे अब्यूज करता है, जिसके सबूत भी उसके पास है। उसने खुद बोला था कि पर्ल बेकसूर है और ऐसा कुछ नहीं हुआ था। 

‘बच्ची ने आरोपी को कैसे पहचान लिया?’

दिव्या ने अपनी पोस्ट में आगे दावा किया कि नाबालिग बच्ची की मेड जो सेट पर उसके साथ गई थीं, उन्होंने भी ऐसा ही पुलिस को कहा। तब बच्ची 5 साल की थीं। इसके 10 दिन बाद बच्ची के पिता ने उसे स्कूल से किडनैप किया और अचानक फिजिकल अब्यूज का केस कर दिया। उस दौरान ना तो बच्ची और ना ही उसके पिता ने FIR में पर्ल का जिक्र किया था। फिर अचानक 2 साल बाद बच्ची 7 साल की हुई तो उसने आरोपी को पहचान लिया। मान भी लें बच्ची के साथ ये सब हुआ, लेकिन क्या इतनी कम उम्र में उसे आरोपी का नाम याद रहेगा? क्या वो उसको पहचान लेगी?

‘करियर बर्बाद होने का जिम्मेदार कौन होगा’

दिव्या ने आगे कहा कि ये परेशान करने वाला है कि कुछ लोग मीटू मूवमेंट का इस तरह गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। पर्ल के फ्यूचर के लिए भी दुख भरा समय है। उसका करियर अभी शुरू ही हुआ था कि इज्जत की धज्जियां उड़ गई। क्या अब उसके साथ इंडस्ट्री में कोई काम करेगा?

इसके साथ ही दिव्या ने आगे अपनी पोस्ट में लोगों से आगे आकर पर्ल का सपोर्ट करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि कैसे एक आदमी की जिंदगी और फ्यूचर को इस तरह बर्बाद होने दिया जा सकता है। वो बोलीं कि क्योंकि मैं भी पर्ल के साथ काम कर चुकी हूं, तो उनके बारे में जानती कि वो महिलाओं की कितनी इज्जत करते हैं। 

गौरतलब है कि भले ही अपनी इस लंबी चौड़ी पोस्ट में दिव्या ने पर्ल का खूब सपोर्ट करते हुए तमाम तथ्य दिए हो। लेकिन सोशल मीडिया पर पीड़िता की पहचान को इस तरह से उजागर करने के लिए उन पर बरसते नजर आ रहे हैं। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्या ने भी मामले को लेकर दिव्या पर भड़कीं। उन्होंने कहा कि जिसने भी पीड़िता की पहचान को उजागर किया, उसे जेल में बंद किया जाना चाहिए। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds