Disha Patani and Tiger Shroff Breakup: टाइगर से ब्रेकअप की खबरों के बीच दिशा ने दिया ऐसा जवाब, खुली पोल!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 28 जुलाई 2022, 05:30 AM Updated: 28 जुलाई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Disha Patani and Tiger Shroff Breakup: दिशा पाटनी इन दिनों अपने फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। लेकिन इसी बीच टाइगर श्रॉफ के साथ अपनी ब्रेकअप की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई है। लेकिन इन खबरों के बीच दिशा पाटनी ने जो बात कही वो देखते ही देखते वायरल हो गई। अपनी बातों से दिशा ने जाहिर किया कि टाइगर उनके लिए क्या है।

तकरीबन 6 सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद खबरें आने लगी कि दिशा और टाइगर अब रिलेशनशिप में नहीं है। ये भी कहा जा रहा है कि दोनों ने ही अपने रास्ते अलग कर लिए है। दोनों ने ही अपनी राहें एक दूसरे से जुदा कर ली है और दोनों ही सिंगल है। हालांकि दोनों के ब्रेकअप की वजह सामने नहीं आई है।

दिशा-टाइगर के ब्रेकअप को करीबी दोस्त ने किया कंफर्म 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के अलग होने की खबरों को टाइगर के एक करीबी दोस्त ने कंफर्म किया है। टाइगर के दोस्त का कहना है कि उन्हें भी दोनों के ब्रेकअप की खबरों कुछ हफ्तों पहले ही मिली है। लेकिन टाइगर के पर्सनल रीजन की वजह से उनके प्रोफेशनल वर्क पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। टाइगर इन दिनों अपने काम पर ध्यान देने में बिजी है। 

दिशा के दिल की बात जुबां पर आई

वहीं ब्रेकअप की खबरों के बीच दिशा पाटनी ने मीडिया से बातचीत में कुछ ऐसा कहा कि उनके दिल की बात उनकी जुबां पर आ गई। दरअसल, दिशा पाटनी ने मीडिया संग रैपिड फायर राउंड गेम खेला। इस गेम में उनसे एक सवाल किया गया कि अगर टाइगर, जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर Mr. Universe 2022 में हिस्सा लेते हैं, तो विनर कौन होगा। इसके जवाब में दिशा ने झट से जवाब देते हुए टाइगर का नाम लिया। उन्होंने कहा कि टाइगर उन्हें पर्सनली बहुत पसंद है और सबसे अच्छे दिखते है। वहीं उनके इस जवाब से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनके और टाइगर के बीच सबकुछ एक ठीक है। उन्होंने जाहिर ही नहीं होने दिया कि दोनों अब साथ है। हालांकि ब्रेकअप की खबरों पर दोनों का रिएक्शन कब आता है इसका इंतजार करना होगा। 

29 जुलाई को रिलीज होगी एक विलेन रिटर्न्स

दिशा पाटनी के वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा एक विलेन रिटर्न्स में नजर आएंगी। उनके अलावा फिल्म में अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम और तारा सुतारिया भी दिखेंगी। ये फिल्म 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म दर्शकों के बीच कैसा प्रदर्शन करेगी ये तो शुक्रवार को ही पता चलेगा।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds