वो सुपरस्टार अपने घर के होंगे…Diljit Dosanjh ने क्यों कहा ऐसा? बॉलीवुड को लेकर दिया बड़ा बयान!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 सितम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 21 सितम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

पंजाब के मशहूर एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांज आज बॉलीवुड के भी एक बड़े चेहरे बन चुके हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई। एक्टिंग के साथ साथ दिलजीत एक जबरदस्त सिंगर भी हैं। इसके अलावा दिलजीत की पहचान ऐसे स्टार के तौर पर भी होती है, जो बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। 

‘सिंगिग मेरा प्यार है और मैं…’

एक इंटरव्यू में भी एक बार फिर दिलजीत ऐसा ही कुछ करते नजर आए। बॉलीवुड से जुड़े एक सवाल का उन्होंने काफी जबरदस्त तरीके से सवाल दिया। उन्होंने कहा कि उनको बॉलीवुड में एक बड़ा स्टार बनने कि कोई इच्छा नहीं है। दिलजीत ने कहा- ‘बॉलीवुड स्टार बनने की मुझे कोई इच्छा नहीं। मुझे सिंगिग से प्यार है। मैं बिना किसी के कहे म्यूजिक बना सकता हूं।’ 

‘बॉलीवुड में काम पाने की चिंता नहीं’

दिलजीत ने आगे कहा कि मुझे कोई सुपरस्टार नहीं बता सकता कि मेरा संगीत चलेगा या फिर नहीं। किसी और का गाना बेहतर काम करेगा। मुझ पर कुछ काम नहीं करता। वो बोले कि पंजाबी स्टार्स जो होते हैं, वो स्वतंत्र हैं। हमको कोई नहीं रोक सकता। म्यूजिक बनाने से मुझे कोई नहीं रोक सकता। मैं तब तक म्यूजिक बनाऊंगा, जब मैं चाहता हूं और जब तक भगवान मेरे साथ है। दिलजीत ने कहा कि बॉलीवुड में काम पाने के बारे में मुझे चिंता नहीं। 

इंटरव्यू के दौरान जब दिलजीत से पूछा गया कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनके अनुभव के बारे में पूछा गया तो वो हंसने लगे और कहा कि मैं अगर इसके बारे में बोलूंगा, तो बात बड़ी हो जाएगी। इसलिए इन सबसे दूर रहना बेहतर है। कई बार शब्दों के इस्तेमाल की जरूरत नहीं होती। आपकी आंखे सबकुछ बता देती हैं। फिल्म की दुनिया में जरूरी नहीं कि आपको डॉयलॉग मिले। आपका चेहरा, एक्सप्रेशंस और आपकी आंखें हैं, जो सबकुछ जाहिर कर देती हैं। मैं किसी भी एक्टर, डायरेक्टर का दीवाना नहीं। वो अपने घरों में सुपरस्टार हो सकते हैं। आखिर में दिलजीत ये भी कहते हैं कि शायद मुझे ये पहले ही कह देना चाहिए था। 

दिलजीत दोसांझ ने पंजाबी इंडस्ट्री के साथ साथ बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में काम किया, जिसमें उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया। दिलजीत ने गुड न्यूज, उड़ता पंजाब और अर्जुन पटियाला जैसी कई हिंदी फिल्मों में काम किया। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds