22 साल के भतीजे को वैक्सीन…फिर विवादों में देवेंद्र फडणवीस, कांग्रेस बोलीं- गिरफ्तार करों

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 20 अप्रैल 2021, 05:30 AM Updated: 20 अप्रैल 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

कोरोना महामारी ने महाराष्ट्र में भयंकर तबाही मचाई हुई है। कोरोना को काबू में लाने में राज्य में एक मई तक लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाई हुई है। बावजूद इसके वहां कोरोना कंट्रोल में आने का नाम नहीं ले रहा। रोजाना ही महाराष्ट्र से 50 हजार से ज्यादा नए कोरोना मामले सामने आ रहे हैं। 

बढ़ते कोरोना केस के बीच महाराष्ट्र की राजनीति गर्माई हुई है। राज्या के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लगातार विवादों में हैं। पहले रेमडेसिविर दवाई को लेकर जमकर बवाल मचा। अब इसके बाद फडणवीस एक और वजह से चर्चाओं में आ गए है। ये वजह है फडणवीस के 22 साल के भतीजे को वैक्सीन लगने का। 

उम्र नहीं, फिर भी लगवा ली वैक्सीन

देश में कोरोना वैक्सीनेशन का महाअभियान चल रहा है। अभी केवल 45 से ऊपर के लोगों को ही वैक्सीन लगाने की इजाजत सरकार ने दी हुई है। हालांकि बीते दिन सोमवार को केंद्र ने इस उम्र सीमा को घटाकर 18 कर दिया। यानि 18 से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन लग पाएगी। लेकिन इसका अभियान एक मई से शुरू होगा। 

अभी देश में सिर्फ 45 से ऊपर के लोगों को ही वैक्सीन की डोज मिल रही है। बावजूद इसके महाराष्ट्र के पूर्व देवेंद्र फडणवीस के भतीजे तन्मय ने वैक्सीन लगवा ली। उनकी उम्र 45 से कम की है। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर बीजेपी और फडणवीस को जमकर घेरा। 

ले ली वैक्सीन की दोनों डोज

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक नागपुर के नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट से एक युवा की तस्वीर वैक्सीन लेते हुए वायरल हो रही है। कांग्रेस का दावा है कि ये युवा फडणवीस के भतीजे तन्मय है। तन्मय पर ये आरोप लगा है कि उन्होंने खुद वैक्सीन लेते हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया पर डाली थी, लेकिन बाद में उसे डिलीट कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक तन्मय एक इंजीनियर हैं। उन्होंने वैक्सीन की पहली डोज मुंबई में ली थीं, जबकि दूसरी नागपुर में लीं। सोशल मीडिया पर तन्मय के वैक्सीन लेने पर विवाद शुरू हो गया। 

कांग्रेस ने जमकर निकाली भड़ास

महाराष्ट्र की कांग्रेस इकाई ने मामले पर ट्वीट करते हुए लिखा- ‘सरकार ने 45 साल से ऊपर लोगों को ही वैक्सीन लगाने की शर्त रखी है। ऐसी स्थिति में 45 से कम उम्र के फडणवीस के भतीजे का टीकाकरण कैसे हो सकता है? बीजेपी नेताओं के परिवारों का जीवन अहम है। क्या आम लोगों का जीवन कुछ नहीं?’

इसके अलावा कांग्रेस नेता श्रीवत्स ने इस मामले को लेकर ट्वीट करते हुए- ‘प्रिय देवेंद्र फडणवीस जी क्या आपका भतीजा तन्मय फडणवीस 45+ उम्र का है? अगर नहीं तो वो वैक्सीन लेने के लिए कैसे योग्य है? रेमडेसविर की तरह ही, क्या आप टीकों का भंडारण कर रहे हैं और इसे अपने परिवार के सदस्यों को दे रहे हैं? लोग मर रहे हैं। वैक्सीन की कमी है, लेकिन फडणवीस परिवार सुरक्षित है।’

श्रीवत्स ने एक और ट्वीट करते हुए कहा- ‘मोदी जी, बीजेपी नेताओं के परिवारों को 45 साल से कम उम्र के सदस्यों को किस कानून के मुताबिक टीका लग रहा है? तन्मय, फडणवीस ने अपराध किया। उनको तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। जालसाज फडणवीस फिर से पकड़े गए। महाराष्ट्र की जनता देख रही है कि गद्दार क्या होता है।’ 

वहीं इस मामले को लेकर फडणवीस की तरफ से भी सफाई दी गई। वो बोले कि तन्मय मेरे दूर के रिश्तेदार है। मुझे नहीं पता कि किस मापदंड के तहत उनको वैक्सीन मिलीं। ये गाइडलाइंस के तहत हुआ तो कोई आपत्ति नहीं। लेकिन अगर गाइडलाइंस का उल्लंघन हुआ, तो ये गलत है। मेरे पत्नी और बेटी ने भी वैक्सीन नहीं लगवाई क्योंकि वो अभी इसके लिए योग्य नहीं। मेरा ऐसा मानना है कि नियमों का पालन किया जाना चाहिए। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds