दिल्ली में पकड़े गये लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो शॉप शूटर, फिरौती नही देने पर किया था व्यापारियों पर हमला

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 22 सितम्बर 2023, 05:30 AM Updated: 22 सितम्बर 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दो शॉप शूटर को गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है और इन दोनों शूटर के तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं जिसने हाल ही में खालिस्तानी आतंकी सुखदूल सिंह सुक्खा की हत्या की जिम्मेदारी ली है. दरअसल, दिल्ली क्राइम ब्रांच द्वारा जिन दो शॉप शूटर को गिरफ्तार किया गया है उनका नाम दीपांशु उर्फ मोनू और मोइनुद्दीन उर्फ सलमान है. दोनों बदमाश सलमान त्यागी गैंग के है और ये गैंग लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी हुई है.

Also Read- कानपुर में सोने की वजह से पकड़ा गया एक चोर, 2 साथी के साथ करने आया था चोरी. 

राजौरी गार्डन इलाके के दो व्यापारियों पर किया था हमला 

जानकारी के अनुसार, दिल्ली क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किए इन दो शॉप शूटर ने 19 तारीख की रात राजौरी गार्डन इलाके में दो अलग अलग जगह पर व्यापारियों की दुकान पर फायरिंग की थी और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए. वहीं मिली जानकारी के अनुसार, व्यापारियों को मारने से पहले इन्होने वर्चुअल कॉल के जरिए दोनों व्यापारियों के पास जेल के अंदर से फिरौती का कॉल किया गया था और 50-50 लाख की फिरौती देने की मांग की गई थी. वहीं व्यापारियों द्वारा पैसा नहीं देने पर इन दोनों शूटर ने व्यापारियों की दुकान पर फायरिंग कर दी. जिसके बाद  इस मामले की जाँच शुरू हुई.

वहीं क्राइम ब्रांच ने इस घटना का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरे को खंगाला. इसके बाद दो बदमाशों की पहचान की गई और दोनों को 2 पिस्टल समेत गिरफ्तार किया गया. वहीं पूछताछ में इन दोनों ने बताया दीपांशु उर्फ मोनू के पिता और सलमान त्यागी आपस में दोस्त हैं इसी के जरिए दीपांशु, सलमान से जेल में अपने साथी के साथ मिलने जाया करता था.

सलमान त्यागी के कहने पर की वारदात

रिपोर्सट के अनुसार, सलमान त्यागी जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है उसने इन दो लड़कों को अपने गैंग में शामिल कर लिया और पहला कॉन्ट्रैक्ट दे दिया. जेल के अंदर से ही कॉल के जरिए इन्हें जानकारी दी गई कि हथियार कहां से मिलेंगे,गोलियां कहां से मिलेंगी और किस इलाके से चोरी करनी है. जिसके बाद इन दोनो बदमाशों ने सलमान त्यागी के कहने पर वारदात को अंजाम दे डाला. इसी के साथ जब क्राइम ब्रांच ने इनसे गैंग में शामिल होने की वजह पूछी गई तो इन्होंने बताया, इनको सलमान त्यागी लॉरेंस गैंग में शामिल होना था इसी लालच में इन्होंने गैंगस्टर का हाथ थाम लिया.

इसी के साथ ये भी खुलासा हुआ कि सलमान त्यागी पहले नीरज बवानिया गैंग के साथ जुड़ा हुआ था लेकिन जैसे-जैसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम ऊपर बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे लोकल बदमाश और नाबालिक लड़के, लॉरेंस गैंग में शामिल होने लगे हैं और यही वजह थी कि सलमान त्यागी ने भी लॉरेंस गैंग ,नरेश सेठी, काला जठेड़ी गैंग का हाथ थाम लिया.

Also Read- एक बार फिर कत्लेआम से सहमी राजधानी, दिल्ली के फ्लैट में दफन लाश की यह कहानी आपको हिला देगी. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds