Death in Space: अंतरिक्ष में मृत्यु के बाद शव का क्या होता है? जानिए इसके चौंकाने वाले पहलू

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 23 मार्च 2025, 05:30 AM Updated: 23 मार्च 2025, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Death in Space: जब भी किसी इंसान की मृत्यु होती है, उसे धर्म और परंपराओं के अनुसार जलाया या दफनाया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर किसी इंसान की मौत अंतरिक्ष में हो जाए तो उसके शव का क्या होगा? धरती पर शवों के साथ होने वाली पारंपरिक क्रियाओं से परे, अंतरिक्ष में स्थितियां बिल्कुल अलग होती हैं। अब सवाल यह उठता है कि अंतरिक्ष में मृत्यु के बाद शव का क्या होता है, और इसे पृथ्वी तक कैसे लाया जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

और पढ़ें: Us China Space War: क्या चीन तैयार कर रहा है Space War की रणनीति? 5 चीनी सैटेलाइट्स ने ऑर्बिट में किया Dogfighting

स्पेस में कम दबाव और तापमान का असर- Death in Space

टेक्सास में स्थित ‘बेलर कॉलेज ऑफ मेडिसिन के ट्रांसलेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस हेल्थ’ के चीफ इंजीनियर जिमी वू ने ‘लाइव साइंस’ से बातचीत में बताया कि स्पेस में कम दबाव होने के कारण शरीर की स्किन, आंखें, कान, मुंह और फेफड़े तुरंत गैस में बदल जाएंगे। इसके साथ ही शरीर की रक्त वाहिकाएं फैल सकती हैं और इनमें से खून बह सकता है। यह प्रक्रिया बहुत तेजी से होती है क्योंकि अंतरिक्ष का वातावरण बेहद ठंडा और कम दबाव वाला होता है। वू ने यह भी बताया कि इस वातावरण में शरीर का बाकी पानी बहुत जल्दी जम जाएगा, और इस वजह से शरीर एक डिहाइड्रेटेड ममी जैसा दिखने लगेगा। इसके बावजूद, शरीर पूरी तरह से संरक्षित रहेगा क्योंकि तापमान अत्यधिक ठंडा होगा।

Death in Space NASA
Source: Google

बैक्टीरिया भी होंगे शव के खिलाफ

अंतरिक्ष में मौजूद बैक्टीरिया के बारे में एक और दिलचस्प तथ्य सामने आया है। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर की गई रिसर्च के अनुसार, बैक्टीरिया लगभग तीन साल तक जीवित रह सकते हैं। ऐसे में यह बैक्टीरिया मृत शरीर को खाना शुरू कर देंगे। हालांकि अंतरिक्ष का वातावरण ठंडा होने के बावजूद, इसमें कभी-कभी गर्मी भी हो सकती है। ISS की सतह पर तापमान 328°F से 392°F तक पहुंच सकता है, जिससे शव पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा और उसकी स्किन और मसल्स खराब होने लगेंगी। इसका मतलब है कि शरीर के अंगों पर बैक्टीरिया का असर अधिक तेज़ी से दिखेगा, और वे शव को खा सकते हैं।

NASA Astronauts Salary Sunita Williams
Source: Google

NASA का बॉडी बैग प्रोजेक्ट

अंतरिक्ष में मलबा और सेटेलाइट्स हमेशा मौजूद रहते हैं। ऐसे में अगर किसी मृत शरीर का शव इनसे टकरा जाए तो वह धरती की ओर खींचा जा सकता है, और वायुमंडल में पहुंचकर वह जल सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए NASA ने एक बॉडी बैग बनाने की प्रक्रिया शुरू की है, जो मृत शरीर को 48 से 72 घंटों तक संरक्षित रखने में मदद करेगा। हालांकि, यह बॉडी बैग केवल उन शवों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा जो पृथ्वी के नजदीक स्थित अंतरिक्ष स्टेशन जैसे ISS पर मौजूद हों। इस बॉडी बैग का उद्देश्य शव को सुरक्षित रखने के लिए किसी न किसी तरीके से पृथ्वी तक लाना है।

और पढ़ें: NASA Astronauts Salary: NASA के एस्ट्रोनॉट्स की सैलरी का हैरान करने वाला सच! सुनीता विलियम्स की सालाना कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश!

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds