कैबिनेट विस्तार से पहले कांग्रेस का सरकार पर हमला, बताया 'सत्ता की भूख' का विस्तार

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 07 Jul 2021, 12:00 AM | Updated: 07 Jul 2021, 12:00 AM

मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार में अब बस कुछ ही घंटों का वक्त बाकी है। आज शाम 6 बजे कई मंत्री शपथ लेंगे। कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि परफॉर्मेंस के आधार पर पीएम मोदी की नई टीम तैयार होगीं। जिसकी वजह से कई मंत्रियों की उनके पद से हटाया जा रहा है, वहीं कई नए चेहरों की मंत्रिपरिषद में शामिल होने की अटकलें हैं। 

कांग्रेस नेता ने बोला हमला

कैबिनेट विस्तार से पहले कांग्रेस ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि ये कैबिनेट नहीं बल्कि सत्ता की भूख का विस्तार है। यही नहीं उन्होंने तंज कसते हुए ये भी कहा कि अगर परफॉर्मेंस पैमाना है, तो प्रधानमंत्री को भी हटा दिया जाना चाहिए। 

‘रक्षा मंत्री, गृह मंत्री को हटाएं’

कांग्रेस नेता ने कहा- ‘ये मंत्रिपरिषद का विस्तार नहीं, सत्ता की भूख का विस्तार है। मंत्रिपरिषद का विस्तार कामकाज और शासन के आधार पर होना चाहिए। और इस तरह के फेरबदल में सबसे पहले स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को हटाया जाना चाहिए। यहां आपको जानकारी के लिए बता दें कि कैबिनेट विस्तार से पहले कई मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है, जिसमें डॉ. हर्षवर्धन का नाम भी शामिल हैं। 

वहीं रणदीप सुरजेवाला ने आगे ये भी कहा कि साथ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी हटाया जाना चाहिए। उनके रहते हुए चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा किया। गृह मंत्री अमित शाह को भी हटाया जाना चाहिए। उनके गृह मंत्री रहते हुए देश में मॉब लिचिंग और कस्टोडियल डेथ के मामले आम हो गए। उनकी नाक के नीचे आतंकवाद और नक्सलवाद फैला हुआ है। पाकिस्तान की ओर से बार बार घुसपैठ की कोशिशें हो रही हैं। 

‘पेट्रोलियम मंत्री को भी हटाना चाहिए’

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने आगे पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भी हटाना को कहा। उन्होंने आगे कहा कि अगर ऐसा है तो खाद्य मंत्री को भी हटाना चाहिए। इन्होंने देश को ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा किया, जहां गरीब के लिए तो खाद्यान नहीं, लेकिन शराब बनाने वाली इकाइयों को एक लाख टन चावल दिया जा रहा है। इनसे पहले वित्त मंत्री को हटाया जाना चाहिए, जिन्होंने GDP को नकारात्मक स्थिति में पहुंचाया।

सुरजेवाला ने आगे कहा कि अगर कामकाज और शासन ही आधार है तो प्रधानमंत्री को हटा दिया जाना चाहिए क्योंकि आवाज दबाने वाली सरकारों में मोदी सरकार का नाम आता है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds