कांग्रेस नेता ने ओम और योग पर दिया अटपटा बयान, रामदेव बोले- सबको सन्मति दे भगवान

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 जून 2021, 05:30 AM Updated: 21 जून 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

देश और पूरी दुनिया में आज सातवां अतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। तमाम सेलिब्रिटी से लेकर नेता तक योग करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को शेयर कर रहे हैं। इसी बीच देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक सीनियर नेता के बयान ने हलचल मचा दी है। 

योग और ओम को लेकर दिए गए बयान पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। योगगुरु और पतंजलि योगपीठ के सह-संस्थापक बाबा रामदेव ने भी कांग्रेस नेता के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए हैरानी जताई है।

ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम…

दरअसल, कांग्रेस के दिग्गज नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्विट करते हुए कहा, ‘ओम के उच्चारण से न तो योग ज्यादा शक्तिशाली हो जाएगा और न अल्लाह कहने से योग की शक्ति कम होगी।‘ कांग्रेस नेता के इस ट्विट ने योग दिवस के मौके पर एक नए मुद्दे को जन्म दे दिया है।

 

उनके इस ट्विट पर बाबा रामदेव ने पलटवार करते हुए कहा है कि ‘ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम, सबको सन्मति दे भगवान।‘ उन्होंने कहा कि ऐसा कहने वाले लोगों को एक बार योग करना चाहिए, तब जाकर उन्हें योग के महत्व का पता चल सकेगा।

‘योग कोई वर्क आउट नहीं है’

जिसके बाद अभिषेक मनु सिंघवी ने दूसरा ट्विट करते हुए कहा, ‘योग कोई वर्क-आउट नहीं है, यह एक वर्क-इन है और यह साधना का बिंदु है। उन्होंने कहा कि यह हमें सिखाने योग्य बनाने के लिए, अपने दिलों को खोलने और अपनी जागरूकता पर ध्यान केंद्रित करने के लिए है ताकि हम जान सकें कि हम पहले से क्या जानते हैं और क्या हैं हम पहले से कौन हैं।’

बता दें, पूरी दुनिया में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2014 में 21 जून का दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रुप में मनाए जाने की घोषणा की थी।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds