मनोहर लाल खट्टर का ऐलान, पौधे लगाने वाले छात्रों को फाइनल परीक्षा में मिलेंगे एक्स्ट्रा मार्क्स

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 जून 2021, 05:30 AM Updated: 21 जून 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बीजेपी शासित हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक नई नीति की घोषणा की है। जिसके तहर अब राज्य के उन छात्रों को अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे जो पौधे लगाएंगे और उनकी देखभाल करेंगे। उन्होंने स्पष्ट रुप से कहा है कि इस प्रावधान के फॉर्मेट पर जल्द ही काम किया जाएगा। 

छात्रों के लिए इस तरह का ऐलान और इसके तहत अतिरिक्त मार्क्स देने की घोषणा करने वाला देश का पहला राज्य हरियाणा बन गया है। यह प्रावधान कक्षा 8वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों पर लागू होंगे। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि अंतिम परीक्षा में कुछ अतिरिक्त अंक का यह प्रावधान राज्य के स्कूली शिक्षा बोर्ड के तहत आने वाले स्कूलों के छात्रों के लिए होगा।

मिल्खा सिंह के नाम पर होगा पैराग्लाइडिंग क्लब

खबरों के मुताबिक प्रदेश के पंचकूला जिले में नेचर कैंप थापली और प्राकृतिक रास्तों के मनोरम दृश्य के बीच एक पंचकर्म स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करने के बाद सीएम खट्टर ने यह घोषणा की। बताया जा रहा है कि सीएम ने पंचकूला जिले के मोरनी पहाड़ी क्षेत्र में गर्म हवा के गुब्बारे, पैराग्लाइडिंग और पानी पर चलने वाले स्कूटर सहित रोमांचक खेलों में भाग लिया।

जिसके बाद उन्होंने कहा कि पड़ोसी क्षेत्रों के युवाओं को पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा और इनके संचालन के लिए एक क्लब बनाया जाएगा। क्लब का नाम महान खिलाड़ी मिल्खा सिंह के नाम पर रखा जाएगा। दरअसल, द फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर महान खिलाड़ी मिल्खा सिंह का कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण शुक्रवार को निधन हो गया।

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा, इसका नाम (क्लब) फ्लाइंग सिख (दिवंगत मिल्खा सिंह) के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचकूला और उसके आसपास के क्षेत्रों की एकीकृत विकास योजना से स्थानीय लोगों को रोजगार के कई अवसर मिलेंगे और पंचकूला को देश का सबसे विकसित शहर बनने में मदद मिलेगी।

शिवालिक रेंज की शाखाएं हैं मोरनी हिल्स

बताते चले कि चंडीगढ़ के कुछ ही दूरी पर स्थित पंचकूला काफी पहले से ही चर्चाओं में बना हुआ है। इस जिले में स्थित मोरनी हिल्स एक गांव होने के साथ-साथ आकर्षक पर्यटक स्थल है। यह चंडीगढ़ से 45 किलोमीटर के आसपास स्थित है और पंचकूला शहर से 35 किमी दूर है। यह हिमालयी दृश्यों, वनस्पतियों और झीलों के लिए जाना जाता है। पुरानी कहानियों के मुताबिक मोरनी का नाम एक रानी से निकला था जिसने एक बार इस क्षेत्र पर शासन किया था। मोरनी हिल्स हिमालय की शिवालिक रेंज की शाखाएं हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds