CM Rekha Gupta Bungalow: 24 AC, 5 टीवी, 3 बड़े झूमर… दिल्ली की CM रेखा गुप्ता के नए बंगले में लग्जरी सुविधाओं का तड़का

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

CM Rekha Gupta Bungalow: दिल्ली में एक बार फिर से सरकारी खर्चों को लेकर विवाद खड़ा हो सकता है, जब नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नए आवास में हो रहे महंगे बदलावों पर सवाल उठने लगे हैं। हाल ही में, यह खबर सामने आई कि रेखा गुप्ता जल्द ही दिल्ली के राज निवास मार्ग स्थित बंगला नंबर 1 में शिफ्ट होने जा रही हैं। हालांकि, उनके नए आवास में हो रहे बड़े बदलावों ने विपक्षी दलों को आलोचना करने का मौका दे दिया है। ये बदलाव इतने महंगे हैं कि आम लोगों के बीच इस पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

और पढ़ें: ओडिशा में एडिशनल कमिश्नर BMC की लात-घूसों से पिटाई, कई मीटर तक घसीटा, देखिए वायरल वीडियो

मुख्यमंत्री के आवास पर हो रहे महंगे बदलाव- CM Rekha Gupta Bungalow

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम रेखा गुप्ता के नए आवास में दो चरणों में काम किया जाएगा। पहले चरण में बिजली के उपकरणों की मरम्मत और विस्तार पर ध्यान दिया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में उच्च ब्रांड के बिजली उपकरण लगाए जाएंगे। इस दौरान, बंगले के लिए कई प्रकार के सिविल कार्य भी किए जाएंगे और मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय को भी ठीक किया जाएगा।

सुविधाओं की लिस्ट में शामिल 24 एसी और 5 टीवी सेट

सीएम रेखा गुप्ता के नए आवास में हो रही बदलावों की लिस्ट को लेकर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने जानकारी दी है कि 80 लाइट पॉइंट्स, 16 पंखे और 24 दो टन के एयर कंडीशनर लगाए जाएंगे। अकेले एयर कंडीशनिंग सिस्टम पर 11 लाख रुपये से अधिक खर्च होने की संभावना है। इसके अलावा, बंगले में 115 लाइट्स, वॉल लाइटर, हैंगिंग लाइट्स और तीन बड़े झूमर लगाए जाएंगे, जिनकी कुल लागत 6,03,939 रुपये तक पहुंचने की संभावना है। इन सुविधाओं की सूची में 5 टीवी सेट और 14 सीसीटीवी कैमरे भी शामिल हैं, जिनका उद्देश्य सुरक्षा बढ़ाना है। 5 टीवी सेट में 4-55 इंच और एक 65 इंच का यूनिट होगा। इसके अलावा, 14 सीसीटीवी कैमरों के साथ एक नई निगरानी प्रणाली भी स्थापित की जाएगी।

किचन में ब्रांडेड उपकरण और 6 गीजर

रेखा गुप्ता के नए बंगले की रसोई में भी कई ब्रांडेड उपकरणों की व्यवस्था की जा रही है। इसमें इलेक्ट्रोमैग्नेटिक बर्नर के साथ गैस हॉप, 20 लीटर माइक्रोवेव, एलसीडी डिस्प्ले टोस्ट ग्रिल, वाटर प्यूरीफायर के अलावा छह गीजर, वॉशिंग मशीन और डिशवॉशर भी लगाए जाएंगे। इसके साथ ही एक हाई कैपेसिटी आरओ वाटर प्लांट की भी व्यवस्था की जाएगी, जो प्रति घंटे 50 लीटर पानी साफ करेगा।

बंगला नंबर 1 में क्या बदलाव हो रहे हैं?

बंगला नंबर 1, जो पहले एलजी सचिवालय कार्यालय के रूप में उपयोग होता था, को अब मुख्यमंत्री के आवास के लिए अपग्रेड किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी का कहना है कि यह अपग्रेड इसलिए जरूरी है क्योंकि मुख्यमंत्री के निवास के लिए उच्च गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता है। इस बंगले में 60 दिनों के भीतर पहले चरण का काम पूरा किया जाएगा। हालांकि, इस खर्च पर अभी तक दिल्ली सरकार से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

और पढ़ें: T Raja Singh Resigns: BJP के फायरब्रांड नेता टी राजा सिंह ने छोड़ दी पार्टी, कहा- घुट रहा था दम

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds