मुश्किलों में बड़े बॉलीवुड स्टार्स! सलमान, अक्षय समेत 38 पर केस दर्ज, जानिए पूरा मामला?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 07 सितम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 07 सितम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

अपनी फिल्मों के अलावा बॉलीवुड समेत तमाम इंडस्ट्री के सितारे दूसरी भी कई वजहों से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। सितारे अक्सर ही कई मुद्दों पर अपनी राय रखते रहते हैं, लेकिन ऐसा करना उन्हें कई बार भारी पड़ जाता है। 

38 सितारों पर केस कराया गया दर्ज

ऐसा ही कुछ एक और बार हुआ। दरअसल, सलमान खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार समेत कई बॉलीवुड-टॉलीवुड के सितारों पर केस दर्ज किया गया है। ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के एक वकील ने कुल मिलाकर 38 सेलेब्स पर केस दर्ज कराया। 

2 साल पुराने मामले में हुआ केस

ये मामला 2 साल पुराना है। शायद आपको याद हो, हैदराबाद में एक लड़की के साथ गैंगरेप की घटना हुई थीं। 4 लोगों ने स्कूटी से जा रही लड़की को अगवा कर, गैंगरेप किया था और फिर उसे जिंदा जला दिया था। इस मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। सड़क से लेकर सोशल मीडिया पर घटना पर काफी बवाल मचा था। 

तब कई सितारों ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय सोशल मीडिया के जरिए रकी थीं। लेकिन इस दौरान ही उनसे एक बड़ी गलती हो गई, जिसकी वजह से अब उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है। दरअसल, इन स्टार्स पर पोस्ट करते वक्त पीड़िता की पहचान उजागर करने के आरोप लगे हैं।

दरअसल, भारतीय कानून के अनुसार रेप केस में पीड़िता की पहचान को उजागर नहीं किया जा सकता। ऐसा करना जुर्म है, जिसके लिए सजा का भी प्रावधान है। 

वकील ने की गिरफ्तारी की मांग

यही वजह है कि गौरव गुलाटी नाम के वकील ने दिल्ली में इन 38 सितारों के खिलाफ केस दर्ज कराया। सितारों के खिलाफ सब्जी मंडी पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 228A के तहत शिकायत दर्ज कर तीस हजारी कोर्ट याचिका दायर की गई है। वकील ने आरोप लगाया कि इन सितारों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रेप पीड़िता का नाम सार्वजनिक किया, जिससे उसके परिवार की पहचान उजागर हुई। वकील ने कहा कि सितारों को आम लोगों के लिए मिसाल बनना चाहिए, लेकिन ये खुद ही नियम तोड़कर पीड़िता की पहचान उजागर कर रहे हैं। उन्होंने इस मामले में सितारों की गिरफ्तारी की मांग भी की है। 

जिन 38 सेलेब्स पर केस दर्ज कराया गया, उनमें सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, रकुली प्रीत सिंह, अनुपम खेर, फरहान अख्तर जैसे बड़े नाम शामिल है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds