ब्रह्मस्त्र फिल्म का केसरिया सॉन्ग रिलीज, रणबीर कपूर और आयान मुखर्जी ने एन्जॉय किया ये गाना, आलिया भट्ट ने शेयर किया वीडियो

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 17 जुलाई 2022, 05:30 AM Updated: 17 जुलाई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र का क्रेज लोगों के बीच बना हुआ है। ये मल्टी स्टारर फिल्म सिनेमा में जल्द दस्तक देने वाली है। वहीं इसी बीच अब फिल्म का केसरिया गाना जिसका लोगों को लंबे समय से इंतजार था, रिलीज कर दिया गया है। वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर कपूर और आयान मुखर्जी केसरिया गाने का लुफ्त उठा रहे है। इसका वीडियो आलिया भट्ट ने शेयर किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में रणबीर कपूर और आयान मुखर्जी ब्रह्मास्त्र फिल्म का सॉन्ग केसरिया सुनते नजर आ रहे है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों ही इस गाने में आंख मूंद के खोए हुए है। इस वीडियो में बारिश का मजा लेते हुए फिल्म डायरेक्टर आयान मुखर्जी और एक्टर रणबीर कपूर डूबे हुए है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे है। ये फिल्म 9 सितंबर 2022 को रिलीज होगी।

वहीं फिल्म का मोस्टअवेटेड सॉन्ग केसरिया रिलीज हो गया है। फैंस की भारी डिमांड के बाद इस गाने को रिलीज किया गया। गाने में रणबीर और आलिया की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री भी बेहद ही शानदार लग रही हैं। बनारस के काशी विश्वनाथ मंदिर में गाने के कई हिस्से को शूट किया गया है। इस गाने को अरिजीत सिंह (Arijit Singh)ने अपनी आवाज दी है जबकि म्यूजिक प्रीतम दा ने और  बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।

बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म के अलावा पेरेंट्स बनने को लेकर भी चर्चा में बने हुए है। दोनों जल्द ही अपने घर में आने वाले नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले है। आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान जून के आखिर में किया था। जबकि दोनों कपल ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds