#HappyBirthdayAkshay: 'खिलाड़ी कुमार' के बचपन से लेकर स्कूल लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें, जिनके बारे में शायद ना जानते हो आप!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 09 सितम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 09 सितम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार, जिनको हम खिलाड़ी कुमार के नाम से भी जानते हैं, वो आज के वक्त में टॉप एक्टर की लिस्ट में शुमार हैं। अगर हम बात करें किसी ऐसे एक्टर की जो सबसे ज्यादा बिजी हो और सबसे अधिक फिल्में करता हो, तो उसमें अक्षय कुमार का नाम सबसे पहले आता है। अक्षय की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आते ही छा जाती हैं। उनकी पहचान एक सफल एक्टर के तौर पर होती हैं। आज अक्षय कुमार अपना जन्मदिन मना रहे हैं। खिलाड़ी कुमार 54 साल के हो गए हैं।

अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को अमृतसर में हुआ था। अक्षय को खिलाड़ी कुमार इसलिए कहा जाता है क्योंकि उन्हें स्टंट सीन करना काफी पसंद हैं। कई फिल्में ऐसी रही हैं, जिसमें उन्होंने खुद अपने स्टंट सीन किए। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनके से जुड़ी कुछ ऐसी बाते बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद आपको जानकारी ना हो। तो आइए जानते हैं… 

– क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में आने से पहले अक्षय ने नाम बदला था। उनका असली नाम राजीव हरी ओम भाटिया है। बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। वो बात अलग है कि आज भी उनके नजदीकी दोस्त और रिश्तेदार उन्हें राजीव नाम से ही पुकारते हैं। 

– अमृतसर में जन्में अक्षय कुमार कुछ वक्त तक पुरानी दिल्ली में भी रहे थे, जिसके बाद इनका पूरा परिवार मुंबई में शिफ्ट हो गया। जहां उन्होंने डॉन बॉस्को स्कूल में अपनी स्कूली पढ़ाई की. स्कूल में 10 दोस्तों के साथ अक्षय का एक ग्रुप था, जिस ग्रुप का नाम इन्होंने ‘ब्लडी 10’ रखा था। 

– अक्षय कुमार ने ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हासिल की हुई है। छोटे से ही उन्हें मार्शल आर्ट में रुचि थी, जिसके चलते जब वो 8वीं कक्षा में आए तब से ही इन्होंने इसकी ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था। ऐसा भी कहा जाता है कि ये फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले बैंकॉक में ‘मुए थाई’ भी सीखने गए थे, जो थाईलैंड का एक कठिन मार्शल आर्ट है। 

– जब अक्षय बैंकॉक में थे तब इन्होंने वहां पर शेफ और वेटर की भी नौकरी की थी। इसके अलावा वो मार्शल आर्ट्स पर आधारित एक डाक्यूमेंट्री भी होस्ट कर चुके हैं, जिसका नाम सेवन डेडली आर्ट्स है, जो नेशनल जियोग्राफिक चैनल पर प्रसारित हुई थी।

– अगर बात करें इनकी लाइफ की तो हर कोई ये जानता है कि अक्षय असल जिंदगी में अनुशासन वाले शख्स है। जो रोजाना सुबह उठना और रात को जल्दी डिनर करके सोना पसंद करते हैं। इसके बारे में अक्सर ही अक्षय बताते नजर आते हैं। 

– साल 1991 में आई फिल्म ‘सौगंध’ से अक्षय ने अपने करियर की शुरुआत की थी,  जिसमें राखी और शांतिप्रिया उनके साथ मुख्य किरदार में थीं। बॉलीवुड में अभिनेता के तौर पर डेब्यू करने से पहले अक्षय महेश भट्ट की फिल्म ‘आज’ में एक छोटे से किरदार में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने मार्शल आर्ट इंस्ट्रक्टर का रोल निभाया था। अक्षय को बॉलीवुड में कई साल पूरे हो चुके हैं, जिसमें उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में की है। 

– 17 जनवरी 2001 में अक्षय ने एक्ट्रेस ट्विकंल खन्ना से शादी की थी। इनके दो बच्चे हैं एक आरव और दूसरी नितारा। अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं और कई तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। आपको जानकर हैरानी हो सकती है लेकिन ये सच है कि आज भी अक्षय के पास अपनी कमाई से खरीदी पहली कार और मोटरसाइकिल है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds