अंडरवर्ल्ड डॉन के प्यार में पड़ गई ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, जानिए फिर क्या हुआ इनके प्यार का अंजाम?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 30 सितम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 30 सितम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

फिल्म इंडस्ट्री में आए दिन कई रूमर्स सुनने को मिलते है। यहां तक कि ये भी कहा जाता है कि अंडरवर्ल्ड का पैसा भी फिल्मों को बनाने में लगाया जाता है। तो वहीं कई ऐसे भी सितारें है जिनका अंडरवर्ल्ड से नाता रहा है, और इन्ही में से कुछ ऐसी एक्ट्रेसस है ,जिन्हें फिल्मी नहीं बल्कि असली डॉन से हो गया था प्यार। लेकिन इन लव स्टोरी का अंजाम बेहद ही खौफनाक रहा। तो आपको बताते है कि कुछ ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में जिनका रहा डॉन से रिश्ता।

अनीता अयूब- 80 के दशक में एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस अनिता अयूब ने अचानक बॉलीवुड में दस्तक दी थी। तब तक दाऊद इब्राहिम का अंडरवर्ल्ड में सिक्का चलने लगा था। इसी बीच खबरें आई थी कि अनिता अयूब और दाऊद का अफेयर शुरू हो गया है। यहां तक कि ये भी कहा जाता है कि दाऊद ने 1995 में फिल्म निर्माता जावेद सिद्दिकी की गोली मारकर हत्या करवा दी थी क्योंकि जावेद सिद्दीकी ने अनिता अयूब को अपनी फिल्म में कास्ट करने से इंकार कर दिया था। हालांकि इस खबर के बाद अनिता अयूब ने फिल्मों से किनारा कर लिया और शादी करके न्यूयॉर्क चली गई।

सोना- सोना को हाजी मस्तान के प्रोडक्शन हाउस में बनने वाली फिल्म में देखा था। हाजी मस्तान मधुबाला के बड़े फैन थे और सोना की शक्ल मधुबाला से काफी मिलती थी। जिसके बाद हाजी मस्तान की मां खुद डॉन का रिश्ता लेकर सोना के पास गई थी। सोना को फिल्मों के लिए नहीं बल्कि मुम्बई के डॉन हाजी मस्तान की पत्नी के नाम से ज्यादा पहचान मिली। हाजी मस्तान की मौत के बाद सोना की जिंदगी काफी मुश्किलों में गुजरी थी।

मंदाकिनी- मंदाकिनी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ उस वक्त उछला था, जब वो दुबई में एक स्टेडियम में दाऊद के साथ स्पॉट की गई थी। इस पिक्चर के सामने आने के बाद मंदाकिनी काफी ट्रोल हो गई थी, और उनका करियर पूरी तरह से डूब गया। हालांकि मंदाकिनी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो मुलाकात केवल एक फैंस और स्टार की ही तरह थी। हमारा कोई अफेयर नहीं था। हालांकि 1990 में ही मंदाकिनी ने एक बौद्ध मौंक डॉक्टर कगयुर ठाकुर से शादी कर ली थी ,लेकिन इस विवाद के कारण 1996 के बाद मंदाकिनी ने फिल्मों को अलविदा कह दिया।

मोनिका बेदी- मोनिका बेदी और दाऊद के दाए हाथ कहे जाने वाले अबू सलेम के रिश्ते के चर्चे फिल्मी गलियारों में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में थे। अबू सलेम के कारण मोनिका बेदी को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। मोनिका बेदी ने एक बार कहा था कि उन्हें पता ही नहीं था कि अबू सलेम के डॉन से रिश्ते है। उन्हें तो अबू सलेम का असली नाम भी नहीं पता था। मोनिका बेदी को जेल से जल्द रिहाई तो मिल गई थी, लेकिन उनका करियर फिर कभी नहीं संभला।

ममता कुलकर्णी- ममता कुलकर्णी ने अपने करियर के पीक में अपने करियर को छोड़कर अपने प्यार विक्की गोस्वामी को चुना। विक्की गोस्वामी ड्रग्स माफिया था। लेकिन ममता को तब ये नहीं पता था कि ये प्यार उन्हें सलाखो के पीछे ले जाएगा। विक्की गोस्वामी और ममता कुलकर्णी ने 2013 में शादी की थी, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। दोनों साथ थे और 2016 में दोनों केन्या के एयरपोर्ट पर ड्रग्स के साथ पकड़े गए थे। हालांकि पूछताछ के बाद ममता को छोड़ दिया गया था, लेकिन इस कंट्रोवर्सी ने ममता के करियर को बर्बाद कर दिया।

ये वो अभिनेत्री है जिनके अंडरवर्ल्ड से रिश्ते होने की अफवाह के कारण पूरी करियर बर्बाद हो गया।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds