Bihar Politics: डिप्‍टी सीएम के वायरल वीडियो को लेकर मचा बवाल, RJD ने कहा – “सदन में खैनी खाने की निंजा तकनीक!”

Shikha Mishra | Nedrick News Bihar Published: 19 फ़रवरी 2026, 05:36 PM Updated: 19 फ़रवरी 2026, 05:36 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Bihar Politics: वो कहते हैं न, हर चीज करने की एक सही जगह और वक्त होता है। एक आम इंसान को भी पता होता है कि उसे सार्वजनिक रूप से कहां क्या करना चाहिए और क्या नहीं। लेकिन जब आप एक प्रतिष्ठित संवैधानिक पद पर बैठे हों, तो इस बात का ख्याल रखना और भी जरूरी हो जाता है। यह सिर्फ एक नियम नहीं, बल्कि एक सामान्य समझ (Common Sense) है कि जिस संस्थान की मर्यादा की शपथ आपने ली है, वहां आपका आचरण सवालिया नहीं होना चाहिए। तो चलिए इस लेख के जरिए बताते हैं कि आज अचानक ‘कॉमन सेंस’ की बात क्यों कर रहे हैं और क्यों बिहार के डिप्टी सीएम का एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

और पढ़े: Brajesh Pathak Batuk News: शंकराचार्य विवाद के बाद ब्राह्मण कार्ड? 101 बटुकों को बुलाकर ब्रजेश पाठक का बड़ा कदम

जानें क्या है पूरा मामला

बिहार विधानसभा की कार्यवाही के दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर विपक्ष ने उन पर निशाना साधना शुरू कर दिया है और राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। वायरल वीडियो में सम्राट चौधरी एक हाथ से दूसरे हाथ को ढकते हुए कुछ चेहरे के पास ले जाते और मुंह में डालते नजर आ रहे हैं। इसी के आधार पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने दावा किया कि वे सदन में खैनी यानी तंबाकू खा रहे थे। हालांकि वीडियो में साफ तौर पर यह दिखाई नहीं देता कि उन्होंने वास्तव में क्या खाया।

और पढ़े: Afghanistan News: तालिबान का नया 90 पेज का क्रिमिनल कोड लागू, अफगान महिलाओं की आज़ादी पर फिर गहराया संकट

विपक्ष ने कसा तंज

आरजेडी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो शेयर करते हुए व्यंग्य किया और लिखा कि सदन में खैनी खाने की निंजा तकनीक! वहीं कांग्रेस ने भी भोजपुरी गाने के साथ वीडियो क्लिप पोस्ट करते हुए तंज कसा और कैप्शन में लिखा कि “बनावो खैनी रे…”

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं कि डिप्टी सीएम सदन में खैनी खा रहे थे, जबकि कई यूजर्स इसे राजनीतिक मुद्दा बनाकर किए जा रहे हमले के तौर पर देख रहे हैं।

सत्ता पक्ष का जवाब

सत्ता पक्ष ने विपक्ष के आरोपों को खारिज किया है। बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने इसे विपक्ष की हताशा बताया, जबकि जेडीयू प्रवक्ता अरविंद निषाद का कहना है कि विपक्ष ये सब असली मुद्दों से ध्यान को भटकाने के लिए कर रहा है।
बता दें कि इस वीडियो में स्पष्ट रूप से यह साबित नहीं होता कि सम्राट चौधरी ने वास्तव में खैनी ही खाई थी। ऐसे में मामला फिलहाल आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित है हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि वह पदार्थ क्या था, लेकिन बहस अब मर्यादा पर छिड़ गई है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds