बिहार: शिक्षक अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन करने पर पुलिस ने लाठी-डंडे से पीटा, वीडियो वायरल

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 22 अगस्त 2022, 05:30 AM Updated: 22 अगस्त 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बिहार में भले ही सत्ता बदल गई लेकिन युवाओं के हालात आज भी वैसे ही दिख रहे है। पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बवाल बढ़ गया। ऐसे में पुलिस ने अभ्यर्थियों पर जमकर लाठियां भांजी।

दरअसल, बिहार के पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर जमकर लाठियां बरसाई गई। इन अभ्यर्थियों ने सातवें चरण की नियुक्ति की मांग को लेकर डाक बंगला चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया था। सातवें चरण की शिक्षक नियोजन प्रक्रिया में में CTET और BTET के अभ्यर्थियों को शामिल नहीं किए जाने पर गुस्साएं छात्रों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। इसी दौरान पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान एडीएम ने प्रदर्शनकारी पर भांजी लाठियां

प्रदर्शन के दौरान का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक छात्र हाथ में तिरंगा लिए हुए नजर आ रहा है। उस पर पुलिस लाठियां भांज रही है। इसके अलावा ये भी देखा गया कि एडीएम ने प्रदर्शनकारी को तिरंगा पकड़ने वाले हाथ पर ही डंडा मारा। जबकि पिटाई के बीच ही दूसरे पुलिसकर्मी ने प्रदर्शनकारी से तिरंगा छिन लिया। इसके अलावा छात्रों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर भी पीटा।

तिरंगे के अपमान पर एडीएम घिरे

वहीं प्रदर्शनकारी पर लाठियां बरसाते एडीएम मीडिया से भी उलझते हुए नजर आए। इस दौरान तिरंगे के अपमान को लेकर भी मीडिया ने एडीएम से सवाल किया तो वे वहां से बचकर निकल गए। ऐसे वीडियो सामने आने के बाद बिहार पुलिस सवालों के कटघरे में खड़ी है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds