गलत तरीके से छूने से लेकर मारपीट तक…इन आरोपों की वजह से विवादों में रहे सिद्धार्थ शुक्ला, इस मामले में तो जेल तक गए!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 02 सितम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 02 सितम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से गुरुवार को ऐसी खबर सामने आई, जिसको सुनने के बाद एक पल तो किसी को भी यकीन नहीं हुआ। हार्ट अटैक की वजह से 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ शुक्ला इस दुनिया को अलविदा कह गए। इतनी छोटी सी उम्र में सिद्धार्थ शुक्ला की मौत होने से हर किसी को झटका लगा। वो लंबे कद के एक फिट व्यक्ति थी। सिद्धार्थ की फैन फॉलोइंग बिग बॉस के बाद आसमान छू रही थीं। उनका करियर इन दिनों बुलंदियों पर था। इस बीच यूं अचानक उनके चले जाने से परिवार, दोस्त, इंडस्ट्री के लोग समेत तमाम फैंस सदमे में हैं। 

अगर नजर सिद्धार्थ शुक्ला के करियर पर डालें तो वो अच्छा रहा। बालिका वधू सीरियल से उनको घर घर में पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। सिद्धार्थ ने कई सीरियल में तो नजर आए ही, साथ ही उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया। वरुण धवन, आलिया भट्ट स्टारर हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में सिद्धार्थ ने एक अहम रोल निभाया था। इसके अलावा वो खतरों के खिलाड़ी 7 और बिग बॉस 13 जैसे रिएलिटी शोज के भी विनर बने। 

लगभग हर स्टार अपने करियर के दौरान कुछ विवादों का भी सामना करता है। ऐसा ही कुछ सिद्धार्थ के साथ भी था। कभी रैश ड्राइविंग मामले में तो कभी को-स्टार का उन पर आरोप लगाना…कई कंट्रोवर्सी से उनका नाम जुड़ चुका है। आइए आज सिद्धार्थ शुक्ला की लाइफ से जुड़ी कुछ बड़ी कंट्रोवर्सिज के बारे में आपको बताते हैं…

रैश ड्राइविंग के चलते गए जेल 

सिद्धार्थ शुक्ला एक बार रैश ड्राइविंग को लेकर विवादों में आए। इस मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। सिद्धार्थ पर तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने के चलते 3 गाड़ियों को टक्कर मारने के आरोप लगए थे। हालांकि बाद में जुर्माना देकर वो जेल से बाहर आ गए थे। 

रश्मि देसाई के साथ झगड़ा रहा सुर्खियों में

सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच के खट्टे मीटे रिलेशनशिप को भला कोई नहीं जानता। दोनों ने साथ में ‘दिल से दिल तक’ सीरियल में काम किया था। सीरियल की शूटिंग के दौरान ही दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद साथ में सिद्धार्थ और रश्मि बिग बॉस 13 में नजर आए थे। दोनों ही इस शो के कंटेस्टेंट थे। इस शो में दोनों के बीच काफी झगड़ा देखने को मिला था। 

जब को-स्टार ने लगाए गलत तरीके से छूने के आरोप 

सिद्धार्थ शुक्ला पर को-स्टार को गलत तरीके से छूने के भी आरोप लग चुके हैं। बालिका वधू सीरियल में उनकी को-एक्ट्रेस शीतल खंडाल ने सिद्धार्थ पर ये आरोप लगाए थे। एक इंटरव्यू में शीतल ने कहा था कि सिद्धार्थ ने मेरे पर गंदे और डबल मीनिंग जोक्स किए थे। उन्होंने कुछ ऐसे कमेंट्स भी किए, जिसके बारे में मैं बता भी नहीं सकती। क्रिएटिव प्रोड्यूसर से इसकी मैंने शिकायत भी की, जिसके बाद सेट पर उन्होंने काफी हंगामा किया था।

तोरल रासपुत्रा संग झगड़े की खबरें 

सिद्धार्थ शुक्ला की कई को स्टार्स के साथ अनबन की खबरें आ चुकी है। ‘बालिका वधू’ की को-स्टार तोरल रासपुत्रा के साथ भी उनके अच्छे रिश्ते नहीं रहे। बताया जाता है कि हनीमून सीक्वेंस शूटिंग के दौरान दोनों की लड़ाई हो गई थी। जिसके बाद दो सितारों के बीच कभी भी बात नहीं हुई।

ड्रिंक एंड ड्राइव केस में आ चुका नाम

इसके अलावा ड्रिंक एंड ड्राइव केस में भी सिद्धार्थ  का नाम आ चुका है। मामला 2014 का है, जब उन पर 2 हजार रुपये का जुर्माना भी लगा था। 

शिल्पा शिंदे ने लगाए थे मारपीट के आरोप

सिद्धार्थ शुक्ला कई बार अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में रह चुके हैं। तनिषा मुखर्जी, रश्मि देसाई, आकांक्षा पुरी, शेफाली जरीवाला के साथ नाम कर चुके हैं। यही नहीं सिद्धार्थ की एक्स गर्लफ्रेंड रहीं एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने तो उन पर मारपीट के भी आरोप लगाए थे। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds