Bigg Boss 18: करणवीर मेहरा ने शो पर किया अपने प्यार का इजहार, जानिए क्या रहा चुम दरंग का रिएक्शन

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 18 नवम्बर 2024, 05:30 AM Updated: 18 नवम्बर 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Bigg Boss 18 latest updates: ‘बिग बॉस 18’ में करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और चुम दरंग (Chum Darang) की दोस्ती अब प्यार में तब्दील होती जा रही है। इस दोस्ती की चर्चा पूरे इंटरनेट पर हो रहे है, इतना ही नहीं घर के बाहर भी इनका हैशटैग #Chumveer बनाया गया। इन सबके बीच अब करण वीर मेहरा ने भी चुम दरंग के सामने अपनी फीलिंग्स का इजहार कर दिया है। इससे जुड़ा ‘बिग बॉस 18’ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

और पढ़ें: Bigg Boss 18 Elimination twist: इस हफ्ते नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को मिली बड़ी राहत, नेटिज़न ने मकर्स पर लगाया पक्षपात का आरोप

करण वीर मेहरा और चुम दरंग का रिश्ता- Bigg Boss 18 latest updates

बिग बॉस 18 की शुरुआत से ही करण वीर मेहरा और चुम दरंग का रिश्ता आकर्षण का केंद्र रहा है। दोनों के बीच एक प्यारा रिश्ता है और वे हमेशा एक-दूसरे का समर्थन करते हैं। चुम ने एक बार घर में करण की दाढ़ी भी काटी थी। ऐसे ही पलों के कारण उनकी नजदीकियां बढ़ने लगीं और दोनों के बीच रोमांस की अफवाहों को हवा दी और यहां तक ​​कि सलमान खान ने भी उनके रिश्ते के बारे में उन्हें छेड़ा।

करण वीर मेहरा ने किया अपनी भावनाओं का इज़हार

हाल ही के एपिसोड में, करण वीर मेहरा चुम के साथ अपनी भावनाओं के बारे में बात करते हुए देखे गए (Karanvir Mehra confesses love for Chum Darang)। अभिनेता ने चुम के साथ अपनी फीलिंगस शेयर करते हुए कहा, मैं यह सोचकर आया था कि मुझे कोई पसंद नहीं आएगा। वाइब हो या न हो, जो भी मेरे दिमाग में था। लेकिन कल मुझे आदित्य को लेकर जलन होने लगी।”

इस पर चुम दरंग ने जवाब दिया, “अब मैं यह सुनकर असहज हूं।” करण वीर मेहरा ने कहा, मैंने सोचा कि मुझे आपको बताना चाहिए, कम से कम हम ईमानदार तो हो सकते हैं। रिश्ते के प्रति हमारा दृष्टिकोण कैसा है। लेकिन जब आपने कहा कि एक महीना ठीक है, तो मुझे जलन हुई।”

करणवीर को श्रुतिक ने बताया नाकाबिल

सलमान खान (Salman Khan) ने हाल ही में बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार एपिसोड (Bigg Boss 18 latest updates) में कंटेस्टेंट्स को एक टास्क दिया था। टास्क में कंटेस्टेंट्स को दूसरे घरवालों द्वारा उनके बारे में कही गई बातें पढ़कर बतानी थीं और अंदाजा लगाना था कि ऐसा किसने कहा होगा। करणवीर ने एक बयान पढ़ा जिसमें किसी ने उन्हें ‘चूम’ के लिए ‘नाकाबिल’ कहा था। उन्होंने श्रुतिका पर यह कहने का आरोप लगाया और उनका अनुमान सही निकला। जवाब का सही अनुमान लगाने के बाद, आरोपी को जूस का कड़वा शॉट पीना पड़ा। पीते समय, श्रुतिका ने फिर से करणवीर को चिढ़ाया और उनसे पूछा कि क्या वह सच में चूम से प्यार करते हैं। करणवीर मेहरा ने तब स्वीकार किया, “सबसे प्यार करता हूँ, चूम से थोड़ा ज़्यादा करता हूँ।”

और पढ़ें: Bigg Boss 18 में फूट-फूटकर रोए करणवीर, दोस्तों को धोखा देकर बहाए घड़ियाली आंसू? जानें क्या है पूरा मामला

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds