Big Boss 18 Wild Card Contestant: कशिश कपूर ने आते ही घर को बनाया जंग का मैदान, ईशा सिंह को बनाया निशाना

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 04 नवम्बर 2024, 05:30 AM Updated: 04 नवम्बर 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Kashish Kapoor latest updates: बिग बॉस 18 में इस वीकेंड 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री (Big Boss 18 Wild Card Contestant) हुई हैं। एमटीवी स्प्लिट्सविला 15 की कंटेस्टेंट कशिश कपूर (MTV Splitsvilla 15 contestant Kashish Kapoor) अब बिग बॉस 18 के घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री कर चुकी हैं। उनके साथ इस शो में दिग्विजय सिंह राठी ने भी वाइल्ड कार्ड एंट्री की है। दोनों ने स्टेज पर आते ही पहले ही दिन झगड़ा कर लिया। कशिश ने पहले ही दिन साफ ​​कर दिया था कि वो किसी की बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करेंगी। अब घर में आते ही कशिश और ईशा सिंह के बीच काफी गंदी बहस हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

और पढ़ें: Bigg Boss 18: ये होंगे शो के टॉप 3 कंटेस्टेंट? टॉप 5 की लिस्ट में 5वां नाम आपको चौंका देगा

वाइल्ड कार्ड से परेशान हुए सलमान खान?

कशिश कपूर और दिग्विजय राठी बिग बॉस 18 में एंट्री कर चुके हैं। एंट्री करते ही सलमान खान ने उनका परिचय करवाया। इसके बाद स्टेज पर ही दोनों के बीच विवाद हो गया। कशिश कपूर रियलिटी शो स्टार हैं और सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री सलमान खान ने कराई। दिग्विजय राठी और कशिश कपूर स्टेज पर आते ही आपस में भिड़ गए। दोनों एक दूसरे से लड़ने लगे। इस झगड़े पर शो के होस्ट सलमान खान भड़क गए। उन्होंने दोनों को समझाते हुए घर के अंदर जाने दिया। दोनों एक साथ घर में दाखिल हुए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

ईशा-कशिश में हुई जमकर बहस- Kashish Kapoor latest updates

कशिश कपूर शो में आने से पहले ही कहती रही हैं कि उन्हें ईशा सिंह (Kashish Kapoor Eisha Singh Fight) पसंद नहीं हैं। वो सबके पीठ पीछे बातें करती हैं, सबको बुरा-भला कहती हैं। बिग बॉस 18 का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में ईशा कशिश से पूछती हैं कि तुमने उसे देखा है ना? इस पर कशिश कहती हैं, ‘पीठ पीछे बिचिंग करती है।’ इस पर ईशा कहती हैं कि आपने तो ढाई एपिसोड देखे हैं। ऐसे में कशिश, ईशा से कहती हैं कि तुम बहुत इनसिक्योर हो। ये सच नहीं बोला किसी ने तुमको। इस पर ईशा पलटवार करते हुए कहती हैं कि मुझे आप लग रही हैं।

“अंधों में काना राजा”

दोनों की बहस और खराब होते चली जाती है। यहां तक की गुस्से में कशिश कहती है, ‘आप में ऐसा है ही क्या जो तुझसे जलू?’ इसके बाद ईशा खड़ी हो जाती हैं और कहती हैं, ‘ऊपर से लेकर नीचे तक सब है।’ बस फिर क्या था कशिश कहती हैं, ‘अंधों में काना राजा बन लो बहुत अच्छा है’।

और पढ़ें: Bigg Boss 18 Eviction: जिसे समझा सुतली बम वो निकला फुसका हुआ पटाखा, चौथे हफ्ते में हुआ घर से बेघर

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds