Amitabh Bachchan Black movie: आपने बॉलीवुड की रानी रानी मुखर्जी और जूनियर बच्चन अभिषेक बच्चन की लव स्टोरी के चर्चे एक समय में फिल्मी गलियारों में काफी सुने होंगे। दोनो की सगाई तक की अफवाह उड़ी थी, लेकिन फिर खबरे आई कि अभिषेक की मां जया बच्चन ने शर्त रख दी कि शादी के बाद रानी को फिल्मों में काम नहीं करना, बस फिर क्या था, रानी मुखर्जी ने प्यार के बजाये करियर चुन लिया… ये शायद उनकी लाइफ का बेहद टफ डिसिजन रहा होगा, लेकिन उससे भी टफ था रानी मुखर्जी के लिए सदी के महानाय़क को किस करना।
रानी मुखर्जी की अदाकारी को भी एक नया आयाम मिला
जी हां, अमिताभ की लाइफ की इकलौती ऐसी फिल्म जिसमें उनकी ही नहीं बल्कि रानी मुखर्जी की अदाकारी को भी एक नया आयाम दे दिया था, इस एक फिल्म से दोनो का रिश्ता काफी अच्छा हो गया। हम बात कर रहे है संजय लीला भंसाली के बैनर तले बनी फिल्म ब्लैक के बारे में..जो कि साल 2005 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी, और इस फिल्म का प्रभाव इतना ज्यादा था कि शायद ये पहली और आखिरी फिल्म होगी अब तक जिसका रिमेक टर्किश भाषा में भी बनाया गया था।
रानी मुखर्जी को पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने सैल्यूट
ब्लैक फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी है जो न तो बोल सकती है और न देख सकती है.. संजय लीला भंसाली ने ब्लैक के जरिये बताया कि क्यों उन्हें एक पारखी निर्देशक कहा जाता है। फिल्म में मूक बधिक का रोल प्ले किया रानी मुखर्जी ने.. जिन्होंने अपनी एक्टिंग से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को उन्हें सैल्यूट करने पर मजबूर कर दिया था। वहीं उनके वायलेंट स्वाभाव को शांत करने वाले टीचर के रोल में है अमिताभ बच्चन।
मूक बधिर और अंधे का दर्द काफी करीब से समझा
संजय लीला भंसाली ने ये फिल्म अपने करीब 15 साल पुराने सपने को पूरा करने के लिए बनाया था, जब 1990 में आई फिल्म खामोशी-द म्यूजिकल बना रहे थे, और उस दौरान संजय लीला भंसाली को ऐसे बच्चों के साथ वक्त बिताने का काफी मौका मिला जो मूक बधिर और अंधे थे, उन्होंने काफी करीब से उनके दर्द को समझा था, और तय कर लिया था कि वो उनका दर्द पर्दे पर जरूर उतारेंगे, हालांकि उसमें उन्हें करीब 15 सालो का टाइम लग गया। ब्लैक की कहानी की बात करें तो ये कहानी है हेलन केलर की, जो एक फेमस एक्टिविस्ट होती है।
जिनकी लाइफ को फोकस में रख कर फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार की गई थी, हेलन स्पेशल चाइल्ड होते हुए भी सारी अड़चनो को पार करके आगे बढ़ती है, उनके ही किरदार को चरितार्थ किया है रानी मुखर्जी ने। रानी फिल्म में मिशेल मैकनेली बनी है, जो न तो देख सकती है और न ही सुन सकती है.. और उन उलझनो के बीच मिशेल के टीजर देवराज सहाय की एंट्री होती है, जो न केवल मिशेल की आंख, कान और जुबान बनते है, बल्कि जीवन को देखने का एक नया नजरिया देते है। 22 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 66 करोड़ का बिजनस का था, जो एक सफल फिल्म कहलाई थी, इतना ही नहीं ये इकलौती फिल्म है जिसका 2013 में तुर्की भाषा में ‘बेनिम दुन्याम’ नाम से रिमेक बना था, जिसे उगुर युसेल ने डायेरेक्ट किया था।
जब करना पड़ा रानी मुखर्जी को किस
फिल्म में रानी मुखर्जी के किरदार को पता था कि उन्हें हमेशा अकेले ही रहना है, लेकिन जब मिशेल की बहन की शादी होती है, और वेडिंग सील के लिए किस करने का सीन होता है, तो मिशेल पहली बार महसूस करती है कि वो भी इस प्यार को महसूस करना चाहती है, और उसके लिए वो अपने टीचर यानि की अमिताभ बच्चन को ही अप्रोच करती है।
रानी मुखर्जी ने एक बार बताया कि अमिताभ के साथ किसिंग सीन करना उनके लिए आसान नहीं था, उन्होंने उस सीन से पहले काफी तैयारियां की थी, ताकि वो सीन एक टेक में परफेक्ट हो जाये। हालांकि ये सीन वाकई में काफी खूबसूरत है। वेल क्या आपने अभी तक ब्लैक फिल्म देखी है, अगर नहीं तो आपको जरूर देखनी चाहिए.. ये फिल्म आपको वाकई में इनकरेज करती है।






























