मां के निधन से बुरी तरह टूटे Akshay Kumar, बोले- ये दर्द मुझे बर्दाश्त नहीं हो रहा…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 08 सितम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 08 सितम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

मुश्किलों में बड़े बॉलीवुड स्टार्स! सलमान, अक्षय समेत 38 पर केस दर्ज, जानिए पूरा मामला? बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार से जुड़ी एक बहुत बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। अक्षय की मां अरुणा भाटिया अब इस दुनिया में नहीं रही। बुधवार सुबह उनका निधन हो गया। अक्षय ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस और तमाम चाहने वालों को इसकी जानकारी दी। 

अक्षय ने लिखा इमोशनल पोस्ट

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि वो मेरे जीवन का अहम हिस्सा थीं। उनके जाने से आज मैं असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। अक्षय ने आगे कहा कि आज सुबह मेरी मां अरुणा भाटिया इस दुनिया को छोड़कर दूसरी दुनिया में मेरे पिता के पास चली गईं। मेरे और मेरे परिवार के प्रति आप सभी की प्रार्थनाओं का मैं सम्मान करता हूं। ओम शांति।’

मां के निधन से बुरी तरह टूटे Akshay Kumar, बोले- ये दर्द मुझे बर्दाश्त नहीं हो रहा... — NEDRICK NEWS

ICU में थीं एडमिट

अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया लंबे वक्त से बीमार चल रही थीं। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर भी सामने आई थी। जिसके बाद उन्हें हीरानंदानी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया था। जब अक्षय को ये खबर मिली कि उनकी मां ICU में एडमिट हैं, वो तब लंदन में अपनी फिल्म सिंड्रेला की शूटिंग कर रहे थे। जिसके बाद वो फौरन ही फिल्म की शूटिंग बीच में ही छोड़कर मुंबई वापस आ गए थे। 

जिसके बाद अक्षय ने फैंस से अपील भी की थीं कि वो उनकी मां के जल्द ठीक होने की दुआ करें। उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा था- ‘मेरी मां की सेहत को लेकर आप लोगों ने जो चिंता दिखाई, उसने मेरे दिल को छू लिया। शब्दों में मैं इसे बयां नहीं कर सकता। मेरे और मेरे परिवार के लिए ये बहुत ही मुश्किल समय है। आप लोगों की हर एक दुआ मेरे लिए बहुत मायने रखती है।’

कल ही हैं अक्षय का जन्मदिन

अक्षय पर दुखों का पहाड़ उनके जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले ही टूटा है। बता दें कि 9 सितंबर को अक्षय कुमार का बर्थडे होता है। फिलहाल अक्षय की मां को तमाम सेलिब्रिटीज के साथ साथ कई फैंस श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं। 

बता दें कि अक्षय कुमार के सिर पर से पिता का साया काफी कम उम्र में उठ गया था। उन्होंने अपने पिता हरी ओम भाटिया को खो दिया था। अक्षय अपने पिता के काफी करीब थे। अक्षय अपने माता पिता से बहुत प्यार करते थे। एक इंटरव्यू में ये बात कही भी थी कि वो जो कुछ हैं अपने पेरेंट्स की वजह से ही है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds