Kartik Aaryan के हाथों से गई एक और फिल्म! करण के बाद अब शाहरुख की फिल्म से बाहर हुए एक्टर? जानें वजह…

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 27 मई 2021, 12:00 AM 🔄 Updated: 27 मई 2021, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

‘प्यार का पंचानामा’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’…जैसे फिल्मों से बॉलीवुड में कार्तिक आर्यन धीरे-धीरे अपनी जगह बना ही रहे है कि इसी बीच उनका नाता कंट्रोवर्सी से जुड़ना भी शुरू हो गया। बीते दिनों कार्तिक आर्यन का नाम तब विवादों से जुड़ना शुरू हुआ, जब करण जौहर ने उन्हें अपनी फिल्म ‘दोस्ताना-2’ से बाहर का रास्ता दिखा दिया। 

दोस्ताना-2 की काफी शूटिंग कार्तिक कर चुके थे, लेकिन बीच से ही उनको निकाल दिया गया। करण ने ऐसा क्यों किया? इसको लेकर कई तरह की खबरें चल रही थीं। कुछ लोग इसके लिए करण पर निशाना साध रहे तो, तो कुछ उंगलियां कार्तिक आर्यन पर भी उठ रही थीं। ये पूरा मामला अब तक ठंडा पड़ा भी नहीं था कि इस बीच कार्तिक को एक और फिल्म से बाहर होने खबर सामने आई है। 

अब ‘फ्रेडी’ से बाहर होने की खबर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कार्तिक आर्यन को ‘फ्रेडी’ नाम की फिल्म से काम कर रहे थे। ये फिल्म शाहरुख खान के प्रोडेक्शन हाउस रेड चिली के तले बनाई जा रही थीं। फिल्म में कार्तिक के अपोजिट कटरीना कैफ नजर आने वाली थीं, लेकिन इस बीच कार्तिक ने फिल्म से अपने नाम को वापस ले लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक ने फिल्म के लिए मिला 2 करोड़ का साइनिंग अमाउंट भी वापस कर दिया है। 

ये बताई जा रही वजह…

कुछ मीडिया रिपोर्ट कार्तिक के इस फैसले के पीछे की वजह क्रिएटिव डिफरेंस बता रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के डायरेक्टर अजय बहल और कार्तिक के बीच कुछ क्रिएटिव डिफरेंस हो गए थे। कार्तिक फिल्म की स्क्रिप्ट से खुश नहीं थे, जिसके चलते उन्होंने फिल्म छोड़ी। बता दें कि कार्तिक को दोस्ताना-2 से निकालने की भी यही वजह सामने आई थीं। 

वहीं कुछ रिपोर्ट में कार्तिक के फिल्म से बाहर होने की अलग वजह भी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कार्तिक ने इस फिल्म को 2 साल पहले साइन किया था। उन्होंने हाल ही में थ्रिलर फिल्म ‘धमाका’ की शूटिंग की है। कार्तिक बैक टू बैक 2 थ्रिलर फिल्मों में काम नहीं करना चाहते। उनका मानना है कि ऐसा करना उनके करियर के लिए सही नहीं होगा। जिसकी वजह से उन्होंने रेड चिलीज से खुद को मूवी से अलग करने की रिक्वेस्ट की थीं, जो मान ली गई।

भले ही कार्तिक फिल्म से अलग हो गए हो, लेकिन शाहरुख खान और उनके प्रोडेक्शन हाउस के लिए राहत की बात ये है कि फिल्म की शूटिंग अब तक शुरू नहीं हुई थीं। जिसकी वजह से मेकर्स को ज्यादा नुकसान नहीं झेलना पड़ेगा। हां, लेकिन अब कटरीना के अपोजिट एक्टर की तलाश तो करनी ही पड़ेगी।

…तो क्या अपने करियर को खतरे में डाल रहे कार्तिक?

हालांकि कार्तिक के ‘फ्रेडी’ से बाहर होने की असल वजह का खुलासा अब तक नहीं हुआ। लेकिन जैसा ही कार्तिक के हाथों से लगातार दो फिल्में जाने की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चाएं होने लगी। कई लोगों का मानना है कि कार्तिक का करियर बॉलीवुड में अभी बनना ही शुरू हुआ है, ऐसे में वो इस तरह के काम कर अपने करियर को खतरे में डाल सकते है।  

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds