ओडिशा में एडिशनल कमिश्नर BMC की लात-घूसों से पिटाई, कई मीटर तक घसीटा, देखिए वायरल वीडियो

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Ratnakar Sahoo Attacked: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें कुछ लोगों ने भुवनेश्वर म्युनिसिपल कमिश्नर रत्नाकर साहू की बेरहमी से पिटाई की। यह घटना भुवनेश्वर के एक दफ्तर में घटी, जब कुछ लोगों ने रत्नाकर साहू को लात-घूसों से पीटते हुए दफ्तर से बाहर खींच लिया। इस हमले का रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इस घटना ने ओडिशा की राजनीति में तूल पकड़ लिया है और राज्य में सनसनी फैला दी है।

और पढ़ें: T Raja Singh Resigns: BJP के फायरब्रांड नेता टी राजा सिंह ने छोड़ दी पार्टी, कहा- घुट रहा था दम

वीडियो में दिखी बर्बरता- Ratnakar Sahoo Attacked

घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें रत्नाकर साहू को कुछ लोग पकड़कर पीट रहे हैं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि उनके पेट में लात मारी जा रही है और मुंह पर थप्पड़ मारे जा रहे हैं। इसके बाद उन्हें खींचकर दफ्तर से बाहर ले जाया जाता है। इस घटना के दौरान रत्नाकर साहू की गाड़ी भी बाहर खड़ी थी, और उन्हें उसी गाड़ी के पास तक खींचा गया। वीडियो के वायरल होते ही ओडिशा में इस घटना पर हंगामा मच गया और सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं का सिलसिला शुरू हो गया।

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी

इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हमले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है, जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जीवन राउत, रश्मि महापात्र और देबाशीष प्रधान शामिल हैं। भुवनेश्वर के खारवेलनगर पुलिस स्टेशन में यह एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने यह भी बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राजनीतिक माहौल गरमाया

रत्नाकर साहू पर हुए इस हमले के बाद ओडिशा में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। विपक्षी दलों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बीजू जनता दल (BJD) के प्रमुख और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि रत्नाकर साहू पर “बर्बर तरीके से लात-घूंसे बरसाए गए।” उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से तत्काल कार्रवाई की मांग की और कहा कि इस हमले के पीछे जो भी राजनीतिक नेता हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए।

नवीन पटनायक ने कहा, “मैं इस वीडियो को देखकर हैरान हूं। आज एक सीनियर ऑफिसर को उनके ऑफिस से घसीटकर बाहर निकाला गया और एक बीजेपी कॉर्पोरेटर के सामने बुरी तरह पीटा गया। यह घटना दिनदहाड़े, राजधानी के बीचोंबीच हुई, और सबसे बड़ी चिंता यह है कि एक सीनियर ऑफिसर अपने ऑफिस में सुरक्षित नहीं था।”

कांग्रेस ने भी बीजेपी पर साधा निशाना

कांग्रेस पार्टी ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी के नेताओं और उनके समर्थकों ने रत्नाकर साहू को पीटा और यहां तक कि उन्हें किडनैप करने की कोशिश की। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी के शासन में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ चुकी है और अपराधी खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। कांग्रेस के एक पोस्ट में कहा गया, “यह बीजेपी का जंगल राज है, जहां अपराधी सरेआम कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं।”

और पढ़ें: Dharam Singh Chhoker: हरियाणा में ED की बड़ी कार्रवाई: पूर्व कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर की 638 करोड़ की संपत्ति जब्त, मनी लॉन्ड्रिंग में गंभीर आरोप

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds