Gorakhpur News: कचहरी में दिनदहाड़े नाबालिग से रेप के आरोपी की गोली मारकर की गयी हत्‍या, ये है पूरा मामला…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 22 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 22 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (Gorakhpur) जिले में हैरान करने वाली खबर सामने आयी है जिसमें कचहरी परिसर (Gorakhpur Court Premises) में दिनदहाड़े एक आरोपी युवक को गोली मारकर मौत (Youth Shot in Gorakhpur Court Premises )के घाट उतार दिया गया। तारीख पर दीवानी कचहरी परिसर में आरोपी युवक आया था और मेन गेट पर पुलिस ने उसे रोका तो उसने अपने वकील को फोन लगाया। फिर दूसरे गेट से जैसी ही वो अंदर जाने को बढ़ा, तीन बदमाशों ने पार्किंग के पास ताबड़तोड़ गोलिया दागी और उसकी हत्‍या कर डाली। मृत व्यक्ति बिहार का था जिसका नाम दिलशाद हुसैन बताया गया है और उसके सिर, कमर और पैर में गोलियां दागी गयी। मौके से सीसीटीवी कैमरे को खंगाल कर फिलाहाल हत्या के एक आरोपी को हिरासत में लिया गया। 

कैसे हुई थी पूरी वारदात?

गोरखपुर के कैण्‍ट थानाक्षेत्र के दीवानी कोर्ट के कैंपस में दोपहर 1:45 बजे के करीब दिलशाद हुसैन तारीख पर आया था जिस पर गोरखपुर के बड़हलगंज थाने में पास्‍को का आरोप था। फिलहाल, दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पुलिस ऑफिसर मौके पर पहुंच गए।

परिसर में दिनदहाड़े हुई इस घटना से वकीलों में गुस्सा है और अपनी सुर‍क्षा को लेकर घबराएष उनका कहना है कि यहां वकीलों की भी जान को खतरा है। पुलिस-प्रशासन की लापरवाही से ये वारदात हुई है। कोई घटना वकीलों के साथ भी हो सकती है।

गोरखपुर के एडीजी जोन अखिल कुमार ने जो बताया उस पर गौर करें तो बिहार के मुफ्फरपुर का रहने वाला दिलशाद हुसैन तारीख पर आया था जिसे भागवत निषाद ने गोली मारी जो कि गोरखपुर के बड़हलगंज का रहने वाला है। आरोपी को जनता के सहयोग से अरेस्ट किया गया और मौके पर ही हुई मौत के बाद शव का पोस्‍टमार्टम कराया गया।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds