Trending

Bigg Boss OTT Season 2: करण जौहर के हाथ से निकला बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन, अब ये होंगे नए होस्ट!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 05 Jul 2022, 12:00 AM | Updated: 05 Jul 2022, 12:00 AM

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस के तमाम सीजन्स की धमाकेदार सक्सेस के बाद इसे पिछली साल ओटीटी पर भी लाया गया। बिग बॉस ओटीटी ने लोगों के दिलों पर खूब राज किया। जिसके बाद अब इसका दूसरा सीजन भी आने वाला है। ऐसे में शो के होस्ट को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो चुकी है।

बिग बॉस हमेशा कन्ट्रोवर्सीज की वजह से सुर्खियों में बना रहता है। पिछले सीजन को पॉपुलस फिल्ममेकर करण जौहर ने होस्ट किया था। जो हिट साबित हुआ था। शो के पहले सीजन की विनर दिव्या अग्रवाल बनीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने दूसरे सीजन पर काम शुरू कर दिया है। जल्द ही इसमें शामिल होने वाले कंटेस्टेंस के नाम को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो जाएंगी।

Bigg Boss OTT Season 2: करण जौहर के हाथ से निकला बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन, अब ये होंगे नए होस्ट! — Nedrick News

इस बीच अब खबरें है कि इस बार शो को होस्ट के रूप में करण जौहर नहीं मिलेंगे। क्योकि जल्द ही आने वाला उनका खुद का शो कॉफी विद करण होस्ट करते नजर आएंगे। अब ओटीटी के होस्ट को लेकर कयास लगाए जा रहे है। जानकारी मिली है कि बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम और एनर्जेटिक एक्टर रणबीर सिंह होस्ट कर सकते है।

Bigg Boss OTT Season 2: करण जौहर के हाथ से निकला बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन, अब ये होंगे नए होस्ट! — Nedrick News

बिग बॉस ओटीटी को लेकर पहले अंदाजा लगाया जा रहा था कि दबंग खान इसे होस्ट कर सकते है, लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है। ओटीटी के पहले सीजन की धमाकेदार सफलता के बाद मेकर्स इसे दोबारा ला रहे है। होस्ट को लेकर सबसे पहले फराह खान का नाम, इसके बाद हिना खान का नाम चर्चा में रहा। हालांकि अब खबरें है कि बिग बॉस ओटीटी को हैंडसम हंक रणबीर सिंह होस्ट कर सकते है। हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

Bigg Boss OTT Season 2: करण जौहर के हाथ से निकला बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन, अब ये होंगे नए होस्ट! — Nedrick News

रणबीर सिंह ने इससे पहले द बिग पिक्चर को होस्ट किया था। उनकी जबरदस्त होस्टिंग को लेकर खूब तारीफें हुई थी। शायद यही कारण है कि उन्हें इस बार बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन होस्ट करने के लिए चुना गया है। खैर, रणबीर सिंह के ओटीटी होस्ट करने पर ये शो कितनी सफलता हासिल करता है ये देखना दिलचस्प होगा।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds