डाइरेक्टर के प्रपोज़ल को किया मना तो मीनाक्षी शेषाद्रि को कर दिया ‘दामिनी’ से बाहर, प्रोड्यूसर के कहने पर हुई फिल्म में वापसी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 28 जून 2024, 05:30 AM Updated: 28 जून 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

90 के दशक में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘दामिनी’ की हीरोइन मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपनी खूबसूरती से ही नहीं बल्कि अपनी एक्टिंग से भी सबका दिल जीत लिया था। एक्ट्रेस की खूबसूरती ने बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर राजकुमार संतोषी को भी अपनी ओर आकर्षित कर लिया था। और इसी चाहत में उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसे जानकर मीनाक्षी शेषाद्रि भी हैरान रह गईं। साथ ही हुआ कुछ ऐसा कि मीनाक्षी के हाथ से फिल्म ‘दामिनी’ निकल गई। अब आप सोच रहे होंगे कि उन्हें ये फिल्म कैसे मिली और डायरेक्टर ने ऐसा क्या किया कि मीनाक्षी को फिल्म छोड़नी पड़ी। तो चलिए आपकी उत्सुकता को समझते हुए आपको मीनाक्षी से जुड़ा ये किस्सा बताते हैं।

और पढ़ें: एक थप्पड़ से बर्बाद हो गया था एक्ट्रेस ललिता पवार का करियर! तीन साल तक चला इलाज, चली गई एक आंख  

17 साल की उम्र में बनी थीं मिस इंडिया

मीनाक्षी का जन्म 16 नवंबर 1963 को झारखंड के सिंदरी में एक तमिल परिवार में हुआ था। वह भरतनाट्यम और कथक समेत चार तरह के डांस फॉर्म में माहिर थीं। मीनाक्षी ने महज 17 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीता था। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की। मशहूर एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपनी दमदार एक्टिंग से पूरी दुनिया में अपनी शानदार पहचान बनाई। लोग उनकी फिल्मों के दीवाने थे। इतना ही नहीं दर्शक उनकी नई फिल्मों का इंतजार भी करते थे।

इस वजह से हुई दामिनी फिल्म से बाहर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मीनाक्षी को पहचान दिलाने वाली फिल्म दामिनी थी जो सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। दामिनी फिल्म में मीनाक्षी ने ऋषि कपूर और एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी। यह फिल्म मीनाक्षी के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। लेकिन पहले उन्हें इस फिल्म से निकाल दिया गया था। हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म ‘दामिनी’ से उन्हें निकाल दिया गया था, लेकिन बाद में जब उन्हें वापस इस फिल्म में लिया गया तो यह फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर हिट हो गई।

एक्ट्रेस के मुताबिक इस फिल्म से पहले उन्हें इसलिए बाहर निकाल दिया गया था क्योंकि उन्होंने डायरेक्टर राजकुमार संतोषी का एक प्रपोजल ठुकरा दिया था। अपने इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म के दौरान राजकुमार संतोषी ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था जिसे मीनाक्षी ने ठुकरा दिया था और इस वजह से राजकुमार ने उन्हें फिल्म से बाहर निकाल दिया था। लेकिन फिल्म के प्रोड्यूसर की वजह से मीनाक्षी ने फिल्म में वापसी की और इस फिल्म से मीनाक्षी की किस्मत भी चमक गई। खुद मीनाक्षी कहती हैं कि ये फिल्म उनके करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म थी।

राजकुमार और मीनाक्षी में हुई सुलाह

एक्ट्रेस के मुताबिक इस फिल्म से पहले उन्हें फिल्म से बाहर निकाल दिया गया था क्योंकि उन्होंने डायरेक्टर राजकुमार संतोषी का एक प्रपोजल ठुकरा दिया था। अपने इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म के दौरान राजकुमार संतोषी ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था जिसे मीनाक्षी ने ठुकरा दिया और इस वजह से राजकुमार ने उन्हें फिल्म से बाहर निकाल दिया। लेकिन फिल्म के प्रोड्यूसर की वजह से मीनाक्षी ने फिल्म में वापसी की और इस फिल्म से मीनाक्षी की किस्मत भी चमक गई। खुद मीनाक्षी कहती हैं कि ये फिल्म उनके करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म थी।

हालांकि, एक्ट्रेस ने डाइरेक्टर की तारीफ करते हुए कहा कि संतोष जी का विजन कमाल का है। जब वह फिल्मों में लौटीं तो उन्होंने एक टीम की तरह फिल्म पर काम किया और बॉक्स ऑफिस पर रिजल्ट काफी अच्छा रहा। बता दें, मीनाक्षी ने हिंदी के साथ-साथ तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम किया है।

और पढ़ें: आखिर बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में दलित लड़की की एंट्री लोगों को क्यों नहीं आ रही पसंद? जानिए क्यों शिवानी कुमारी हो रही है ट्रोल?  

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds