जानिए प्रेमानंद जी महाराज जी ने अपनी किडनी के नाम क्यों रखे राधा और श्याम

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 09 दिसम्बर 2023, 05:30 AM Updated: 09 दिसम्बर 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

श्री प्रेमानंद महाराज जी जो वृन्दावन में रहते हैं और खुद को राधा रानी का परम भक्त मानते हैं और हर समय उनकी जुबान पर राधा नाम होता है. वो अपना पूरा समय राधा रानी की सेवा में लगाते हैं और ये सभी कार्य वो दोनों किडनी खराब होने के दौरान करते हैं. श्री प्रेमानंद महाराज जी सुबह 2 बजे उठकर वृंदावन की परिक्रमा बांके बिहारी जी, राधा वल्लब के दर्शन और परिक्रमा करते हैं तो साथ ही राधा रानी के नाम का सत्संग भी करते है और राधा नाम से भजन-कीर्तन भी करते हैं. महाराज की दोनों किडनी 17 साल से खराब हैं और इन किडनी का नाम उन्होंने राधा और श्याम रखा है. वहीं इस पोस्ट के जरिए हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि महाराज जी ने अपनी किडनी के नाम राधा और श्याम क्यों रखे हैं.

Also Read- प्रेमानंद जी के प्रवचन: यदि आपका भाग्य साथ नहीं दे रहा है तो ये पढ़ें.

महाराज ने रखा अपनी किडनी का नाम राधा और श्याम

श्री प्रेमानंद महाराज जी रास लीला देखने के बाद हुए मथुरा आये थे कहा जाता है कि महाराज जी को एक संत ने रास लीला में भाग लेने के लिए राजी किया और महाराज जी ने इसमें हिस्सा लिया और फिर महाराज जी रास लीला से मन्त्र मुग्ध हुए और फिर उन्होंने मथुरा के लिए चल दिए. महाराज जी ट्रेन से मथुरा पहुंचे और यहाँ से वृंदावन पहुंचे जिसके बाद वृंदावन में उन्होंने वृंदावन की परिक्रमा की फिर श्री बांके बिहारी के दर्शन कि इसी दौरान एक संत ने उन्हें बांके बिहारी जी के मंदिर में जाने की बात कही और यहाँ से ही महाराज जी राधा रानी के भक्त बन गए.

Premanand ji satsang Why is Radha Rani so fair and Krishna so dark
Source-Google

संत प्रेमानंद महाराज जी की दोनों किडनी 17 सालों से ख़राब हैं और डॉक्टरों ने भी जवाब दे दिया था लेकिन राधे श्याम नाम जपते जपते उन्होंने अपने जीवन को भगवान के ऊपर ही छोड़ दिया. प्रेमानंद जी ने एक किडनी का नाम राधा और दूसरी किडनी का नाम श्याम रखा है. प्रेमानंद जी कहते हैं कि ये दोनों हमारी शक्ति है और इसी शक्ति से हमारा जीवन चल रहा है इसलिए हमारी किडनी का नाम राधा और श्याम है.

महाराज जी को रोज करवाना पड़ता है डायलिसिस

श्री प्रेमानंद महाराज जी को पॉलीसिस्टिक किडनी रोग Ploycystic Kidney Disease है और इस वजह से उनकी दोनों किडनी खराब हो गयी. दोनों किडनी खराब होने की वजह से उन्हें डायलिसिस करवाना पड़ता है और इसके लिए काफी खर्चा होता है साथ उनके काफी पीड़ा भी होती है. लेकिन 4 घंटे डायलिसिस करवाने के बाद महाराज जी फिर से राधा रानी की सेवा में लग जाते हैं.

Also Read- जानिए कितना है प्रेमानंद जी महाराज की बीमारी का 1 दिन का खर्च?

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds