देवेंद्र फडणवीस कल लेंगे सीएम पद की शपथ, एकनाथ शिंदे को मिलेगा ये पद, इन बागी विधायकों के नाम भी फहरिस्त में शामिल!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 30 Jun 2022, 12:00 AM | Updated: 30 Jun 2022, 12:00 AM

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के इस्तीफा सौंपने के बाद अब नई सरकार बनने वाली है, जिसमें कल बीजेपी नेता देवेंद्र फडणनवीस सीएम पद की शपथ लेंगे। इस बीच मंत्रियों को कैबनेट में किस पद पर जगह मिल सकती है इसकी लिस्ट सामने आई है।

दरअसल, महाराष्ट्र सरकार को लेकर तकरीबन ये माना जा रहा है कि बीजेपी और एकनाथ शिंदे का गुट मिलकर सरकार चलायेगा। ऐसे में देवेंद्र फडणनवीस की कैबिनेट में किसे जगह मिलने की संभावना है, उसके लिए लिस्ट जारी की गई है। इस संभावित फहरिस्त के अंकगणित से एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम बनाये जाने की बात सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, बीजेपी कोटे से 28 विधायक मंत्री बन सकते हैं, इसके अलावा शिवसेना के 13 बागी विधायकों को भी मंत्रिपद दिया जा सकता है।  वहीं एकनाथ शिंदे और फडणवीस दोपहर 3 बजे राज्यपाल से मिलेंगे।

गौरतलब है कि इस समय बीजेपी और एकनाथ शिंदे के गुट की गोवा में बैठक चल रही है। बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में किस मंत्री को कौन सा पद देना है इसका फैसला लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, आज एकनाथ शिंदे गोवा से मुबंई के लिए रवाना होंगे और अपने साथ बागी और निर्दलीय विधायकों का समर्थन पत्र भी लेकर आ सकते है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि शिंदे महत्वपूर्ण ऐलान कर सकते है।

एकनाथ शिंदे के गुट से इन्हें कैबिनेट पद पर मंत्री बनाए जाने के कयास लग रहे है।
एकनाथ शिंदे – (उपमुख्यमंत्री)
गुलाबराव पाटिल
संजय राठौड़
बच्चू कडु
दादा भुसे
अब्दुल सत्तार
तानाजी सावंतो
उदय सामंत
शंभूराज देसाई
एकनाथ शिंदे के गुट से इन्हें राज्यमंत्री बनाए जाने के आसार है।
संजय शिरसात
दीपक केसरकर
भारत गोगावले 
संदीपन भुमरे
बता दें कि फिलहाल कैबिनेट मंत्री पद को लेकर देवेंद्र फडणनवीस के आवास यानी की सागर बंगले पर बैठक चल रही है। किसी कौन सा पद मिलता है, ये कुछ समय में पता लग जाएगा।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds