Headlines

चांद पर अभी 6 मिशन हैं एक्टिव, चंद्रयान-3 को करना होगा इन चुनौतियां का सामना

Table of Content

14 जुलाई को लॉन्च हुआ चंद्रयान-3  अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और अब 23 अगस्त को चंद्रयान-3 चांद की सतह पर लैंड करेगा.  जहाँ इस चंद्रयान-3 को लेकर कहा गया था कि ये पहले पृथ्वी के चक्कर लगाएगा उसके बाद चंद्रयान-3 चांद के चक्कर लगाएगा और आखिर में चांद पर लैंड होगा. लेकिन चंद्रयान-3 से पहले चांद पर कई सारे मिशन एक्टिव हैं और इस वजह से चंद्रयान-3 को कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

Also Read- Independence Day 2023 Wishes: देशभक्ति का जज्बा जगाना है तो अपनों को भेजें ये खास संदेश. 

चाँद पर 6 मिशन हैं एक्टिव 

जानकारी के अनुसार, चंद्रयान-3 से पहले नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के दो मिशन हैं जो चाँद के मिशन पर है पहले मिशन का नाम आर्टेमिस पी1 और दूसरे मिशन का नाम  आर्टेमिस पी2 है और ये दोनों इस समय चांद की कक्षा में घूम रहे हैं.

इसके बाद नासा का चंद्र टोही ऑर्बिटर (एलआरओ) मिशन भी यहां पर एक्टिव हैं तो वहीं कोरिया पाथफाइंडर लूनर ऑर्बिटर (केपीएलओ) भी यहीं पर है. इसी के साथ नासा का कैपस्टोन 9:2 गुंजयमान और साथ ही इसरो के चंद्रयान-2 भी अभी काम कर रहा है.

चंद्रयान-3 के लिए ये हैं चुनौती

वहीं चंद्रयान-3 के लिए चांग’ई 4 द्वारा भेजा गया चीन का युतु-2 रोवर पहली चुनौती है. चांग’ई इस समय चंद्रमा की सतह पर एकमात्र ऑपरेटिंग रोवर के रूप में खड़ा है, जो सक्रिय रूप से चंद्रमा के दूर के हिस्से की खोज कर रहा है.  वहीं लैंडिंग के दौरान चांग’ई 4 की वजह से चंद्रयान-3 को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

इसी के साथ चंद्रमा की कक्षा में कई अंतरिक्ष यान हैं, जो कभी-कभी अपने ओवरलैपिंग रूट्स के कारण कई एक-दूसरे के बहुत करीब आते रहते हैं.  और इस वजह से चंद्रयान-3 इन अंतरिक्ष यान से टकरा सकता है.

इन चुनौतियों को पार कर चुका है चंद्रयान-3

के लिए पहली पृथ्वी के ऑर्बिट से सफलतापूर्वक आगे निकलना था जिसको पार करने के बाद दूसरी चुनौती पृथ्वी से चांद तक दूरी तय करना और तीसरी चुनौती चंद्रयान-3 पृथ्वी की कक्षा  से निकलकर चांद की कक्षा में पहुंचना था लेकिन चंद्रयान-3 ने इन सभी चुनौतियों को पार कर लिया है. आपको बता दें, चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था.  यह लॉन्च के दूसरे ही दिन धरती की दूसरी कक्षा में प्रवेश कर गया था और चंद्रयान-3 31 जुलाई और 1 अगस्त की रात धरती की कक्षा से निकलकर चांद की कक्षा की तरफ बढ़ गया था.

Also Read- 76वां स्वतंत्रता दिवस: भारत के इन प्रधानमंत्रियों को नहीं मिला लालकिले से झंडा फहराने का मौका?.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

DoT latest news

DoT latest news: टेलीकॉम सेक्टर में सर्कुलर इकॉनमी की ओर भारत का बड़ा कदम, DoT और UNDP ने मिलकर शुरू की राष्ट्रीय पहल

DoT latest news: भारत का टेलीकॉम सेक्टर आज सिर्फ कॉल और इंटरनेट तक सीमित नहीं रह गया है। यह देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था, गवर्नेंस, फाइनेंशियल इन्क्लूजन और सामाजिक बदलाव की रीढ़ बन चुका है। इसी तेजी से बढ़ते डिजिटल इकोसिस्टम को टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में दूरसंचार विभाग (DoT) और संयुक्त...
Jabalpur Viral Video

Jabalpur Viral Video: जबलपुर में वायरल वीडियो पर मचा बवाल, नेत्रहीन छात्रा से अभद्रता के आरोपों में घिरीं भाजपा नेता

Jabalpur Viral Video: मध्य प्रदेश के जबलपुर से सामने आया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो ने न सिर्फ राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है, बल्कि आम लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है। इस वीडियो में एक महिला नेता को एक नेत्रहीन छात्रा के...
Vaishno Devi Yatra New Rule

Vaishno Devi Yatra New Rule: नए साल से पहले वैष्णो देवी यात्रा में बड़ा बदलाव, RFID कार्ड के साथ समय सीमा तय, जानें नए नियम

Vaishno Devi Yatra New Rule: नववर्ष के मौके पर माता वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रियों के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि ये बदलाव श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर...
Banke Bihari Temple Trust Bill

Banke Bihari Temple Trust Bill: श्री बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट कानून 2025 लागू, अब कैसे होगा मंदिर का संचालन?

Banke Bihari Temple Trust Bill: उत्तर प्रदेश में श्री बांके बिहारी मंदिर से जुड़ा एक अहम फैसला अब पूरी तरह से लागू हो गया है। श्री बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट बिल 2025 को विधानसभा और विधान परिषद से पास होने के बाद राज्यपाल की मंजूरी भी मिल गई है। इसके साथ ही यह विधेयक अब...
BMC Election 2024

BMC Election 2024: ठाकरे बंधुओं का गठबंधन टला, सीटों के पेंच में अटका ऐलान, अब 24 दिसंबर पर टिकी नजरें

BMC Election 2024: महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। खासतौर पर उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के संभावित गठबंधन ने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। दोनों दलों के बीच गठबंधन का...

Must Read

©2025- All Right Reserved. Designed and Developed by  Marketing Sheds