‘मेनका गांधी के सपने में भी आने लगे हैं पैगंबर मोहम्मद’, उनकी हालिया टिप्पणी किस ओर इशारा करती है?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 04 मई 2023, 05:30 AM Updated: 04 मई 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Maneka Gandhi Prophet Muhammad – पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर के चार दिवसीय दौरे पर हैं. बुधवार को दौरे के तीसरे दिन सांसद मेनका गांधी ने विद्यालय प्रबंधक व अध्यापकों से बच्चों को धार्मिक ग्रंथ कुरान, बाइबल व गीता आदि पढ़ाने की सलाह दी. उन्होंने बताया की कुरान उन्होंने 40-50 बार पढ़ी है, कोई धर्म व कौम हिंसा की बात नही करता. सभी आपस में प्रेम व भाईचारा को बढ़ाने की बात करते है. उन्होंने बताया प्रॉफिट मोहम्मद साहब खुद शाकाहारी थे.

इस दौरे पर मेनका गांधी ने दो दर्जन से भी ज्यादा बच्चों को पुरस्कारों से सम्मानित किया. मेनका गांधी  ने कहा कि  सुल्तानपुर  में मेधा की कमी नहीं है.सुल्तानपुर के बच्चों ने देश व विदेश में अपनी प्रतिभा के बल पर परचम लहराया है. उन्होंने कहा बच्चों को सभी धर्मों के बारे में जानकारी होनी चाहिए.

दोस्तपुर में टूटेगा मिथक

दौरे के तीसरे दिन मेनका गांधी ने सुलतानपुर, दोस्तपुर एवं कादीपुर के पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में एक दर्जन से अधिक चुनावी जनसभा में भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा.

ALSO READ: बिहार में हो रहे जातिगत जनगणना से क्या होगा फायदा और क्या होगा नुकसान?

उन्होंने कहा प्रथानमंत्री ने नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र में शौचालय, आवास, गैस कनेक्शन, मुफ्त अनाज आदि देकर गरीबों की जिंदगी को बदलने का काम किया है. उन्होंने कहा दोस्तपुर व कादीपुर नगर पंचायत में इस बार मिथक टूटेगा. अगला चेयरमैन भाजपा का ही होगा.

https://twitter.com/SriChatur007/status/1653700094422843392?s=20

जल्द ही बिरसिंहपुर हॉस्पिटल को 10 चिकित्सक

मेनका गांधी ने कहा कि बिरसिंहपुर में डॉक्टरों की तैनाती के लिए उनकी मुख्यमंत्री से बात हुई है. और बहुत जल्द 10 चिकित्सक अस्पताल को मिल जाएंगे. सांसद ने कहा कि सुल्तानपुर जिले में शीघ्र ही अमरनाथ यात्रा पंजीयन केंद्र की सुविधा भी शुरू की जाएगी.

ALSO READ: पवार ने अपनी आत्मकथा में ऐसा क्या लिखा, जिसे लेकर मच गया बवाल?

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds