शादी के चर्चा के बीच गिरफ्तार हुई राखी सावंत, जानिए क्या है मामला

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 19 जनवरी 2023, 05:30 AM Updated: 19 जनवरी 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

आपत्तिजनक कमेंट करने की वजह से राखी सावंत हुई गिरफ्तार 

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) अपनी शादी को लेकर चर्चा में थी। वहीं इस बीच अब राखी सावंत फिर से चर्चा का विषय बन गयी है और ये चर्चा उनकी गिरफ्तारी की वजह से हैं। दरअसल, खबर है कि राखी को पुलिस ने हिरासत में लिया है और अब उनसे पूछताछ की जा रही है।

Also Read- सलमान ने बचाई राखी की टूटती शादी, कॉल पर भाईजान कि धमकी मिलने के बाद आदिल ने माफी मांगते हुए निकाह किया कबूल

जानिए क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, राखी सावंत पर आरोप है कि उन्होंने एक मॉडल शर्लिन चोपड़ा (model sherlyn chopra) पर आपत्तिजनक कमेंट करना का आरोप है। शिकायतकर्ता मॉडल ने अंबोली पुलिस से शिकायत करी थी और उनकी FIR के आधार पर ही राखी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, इस मामले पर मॉडल शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने भी पोस्ट शेयर किया है और ट्वीट में पूरे केस की जानकारी दी है।

वीडियो और तस्वीरें वायरल करने का है आरोप

राखी सावंत पर आरोप है कि उन्होंने कुछ समय पहले अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा का आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें वायरल (Objectionable videos and pictures viral) कर दी थीं। इसके बाद शर्लिन ने पुलिस में बीते साल राखी सावंत के खिलाफ केस दर्ज करवाया थी। अब इसी मामले में शर्लिन की शिकायत के बाद अंबोली पुलिस ने राखी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस द्वारा राखी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस राखी सावंत को अंधेरी कोर्ट (anderi court) में पेश करेगी।

शादी के चर्चा के बीच गिरफ्तार हुई राखी सावंत, जानिए क्या है मामला — NEDRICK NEWS

शर्लिन ने दी राखी की गिरफ़्तारी की जानकारी

राखी सावंत की गिरफ्तारी की खबर की पुष्टि खुद शर्लिन चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की है।  राखी की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए शर्लिन ने ट्वीट किया, ‘ब्रेकिंग न्यूज।।। अंबोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है। कल राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था।’

शादी और मां की बीमारी को लेकर चर्चा में थी राखी

शादी के चर्चा के बीच गिरफ्तार हुई राखी सावंत, जानिए क्या है मामला — NEDRICK NEWS

हाल ही में अभिनेत्री राखी सावंत लगातार अपनी शादी और मां की बीमारी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इन दिनों राखी सावंत बेहद ही मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। पहले आदिल खान ने शादी से इनकार किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने शादी की बात कबूल कर ली। फिर, बीमारी के कारण राखी की मां की हालत नाजुक हो गई। इसी के साथ राखी सावंत ने प्रेग्नेंसी को लेकर भी खूब चर्चा में रही है और अब वह अपनी गिरफ्तारी को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई है।

Also Read- OTT प्लेटफार्म पर होगी रिलीज शाहरुख़ खान की फिल्म ‘पठान’, जानिए कब और कहां स्ट्रीम होगी फिल्म?.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds