Trending

सलमान खान ने इशारों-इशारों में किया बिग बॉस सीजन-16 के विनर के नाम का खुलासा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 24 Jan 2023, 12:00 AM | Updated: 24 Jan 2023, 12:00 AM

बिग बॉस-16 के विनर के नाम का हुआ खुलासा 

12 फरवरी को  बिग बॉस 16′ (Bigg Boss-16) का फिनाले होगा और इस फिनाले में इस बात के राज से पर्दा उठेगा कि कौन-सा कंटेस्टेंट (Bigg Boss-16 winner) इस बार इस शो को जीतेगा. जहाँ बिग बॉस सीजन-16 का महामुकबला प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे के बीच हैं और इन दोनों कंटेस्टेंट के फैन्स इनको ‘बिग बॉस 16’ के विनर के रूप में देखना चाहता है वहीं इस बीच सलमान खान ने बात की जानकारी दी है कि इस बिग बॉस 16 सीजन कौन जीतने वाला है.

Also Read- दूसरी बार घर से बेघर होने के बाद फिर बिग बॉस शो में नजर आएंगे अब्दु रोजिक!

सलमान खान ने किया खुलासा

 21 जनवरी के वीकेंड के वार (weekend ka war) में सलमान खान (salman Khan) ने प्रियंका की क्लास लगाने के बजाय उनकी अचानक ही तारीफ शुरू कर दी। जबकि प्रियंका की क्लास लगाने के लिए एक मुद्दा टीना दत्ता (Tina dutta) थी लेकिन जब टीना रात को शालीन के बारे में कुछ शर्मसार करने वाली बातें और कोई चीज मांगे जाने के बारे में बता रही थीं तो प्रियंका उन्हें कुरेद-कुरेदकर पूछ रही थीं। टीना मना कर रही थीं, लेकिन प्रियंका उन्हें फोर्स कर रही थीं और कह रही थीं कि जब शालीन ने उनके बारे में इतना कुछ बोला है तो फिर वह क्यों छुपा रही हैं। सलमान अगर चाहते तो इस बात पर प्रियंका की क्लास ले सकते थे। वह उन्हें टोक सकते थे कि आखिर इस तरह की चीजों को वह क्यों शो पर उछालना चाहती थीं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बल्कि सलमान ने प्रियंकी की खूब तारीफ करी.

सलमान ने बाधें तारीफों के पुल

सलमान ने प्रियंका से बड़े ही प्यार से बात करते नजर आए और तारीफ भी की साथ ही उन्होंने यहां भी कहा कि वह भविष्य में प्रियंका चौधरी को अपनी फिल्म में लेना चाहेंगे उन्होंने प्रियंका को ‘हीरोइन मैटीरियल’ भी बताया. इसी के साथ सलमान ने ‘वीकेंड का वार’ में आए साजिद खान से पूछा था कि वह अपनी फिल्म बनाएंगे तो बिग बॉस के किस कंटेस्टेंट को क्या रोल देंगे। इस पर साजिद ने प्रियंका को पहले ‘एक्स्ट्रा’ में डाल दिया लेकिन जब सलमान ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि प्रियंका एक्स्ट्रा में होनी चाहिए तो साजिद (sajid khan) ने उन्हें बतौर लीड ले लिया. वहीं इन बातों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रियंका इस बार का शो जीतेगी.

इस दिन होगा शो का फिनाले

आपको बता दें, इस शो टीआरपी अच्छी होने की वजह से इस शो को आगे बढ़ा दिया गया है. इस शो का फिनाले 12 जनवरी 2023 को होने वाला था लेकिन शो आगे बढ़ने की वजह से इस शो का फिनाले 12 फरवरी 2023 को होगा.

Also Read- बिग बॉस 16 की पहली फाइनलिस्ट निमृत कौर को मिला शो में बड़ा ऑफर 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds