कौन हैं Amit Kumar Dahiya? 19 साल की उम्र में बने भारत के सबसे युवा ओलंपिक पहलवान

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Amit Kumar Dahiya: सफलता के लिए किसी की उम्र नहीं बल्कि किसी का जज्बा देखा जाता है.. वरना तो कही 10 साल का बच्चा भी सफल कहलाता है तो वहीं 50 साल का व्यक्ति भी असफल कहलाता है.. सफलता पाने की कोई उम्र नही है.. आपका जूनून आपको ओलंपिक के सबसे कम उम्र के एथलीट के रूप में भी प्रसिद्धि दिला सकती है। बस जरूरत है तो अपने सपने को पूरा करने के लिए जरूरी जज्बे की.. इसी जज्बे के साथ अमित कुमार दहिया ने 2012 में मात्र 19 साल की उम्र में भारतीय ओलंपिक प्रतिनिधिमंडल के सबसे कम उम्र के पहलवान होने की उपलब्धि पाई.. अपने इस लेख में हम अमित कुमार दहिया के बारे में जानेंगे।

और पढ़े: 70 के दशक की वो भूतिया फिल्म जिसने पूरे देश की उड़ा दी थी नींद, जानें कैसे शुरू हुआ Ramsay Horror का खौफनाक दौर? | Do Gaz Zameen Ke Neeche

कौन हैं अमित कुमार दहिया?

15 दिसंबर 1993 को हरियाणा के सोनीपत जिले के नाहरी गाँव में जन्में अमित कुमार दहिया असल में एक गरीब किसान परिवार से आते है। उनके पिता नरेंद्र दहिया खेतीबाड़ी करने और दूध बेचने का काम करते थे.. अमित कुमार दहिया ने अपने ही गांव के एक सरकारी स्कूल में पढ़ाई शुरु की थी.. एक किसान के बेटे होने के कारण उनका बाहुबल हमेशा से काफी मजबूत था। जब वो दूसरी कक्षा में पहुंचे तो मात्र 7 साल की उम्र में उन्होंने पीटी की क्लास में एक सातवी कक्षा के बच्चे को धोबी पछाड़ देकर कुश्ती में हरा दिया था.. जिसने पूरे स्कूल को चौंका दिया। उनके पीटी के टीचर ने उनके माता पिता को बुला कर उनके बच्चे के लिए पहलवानी करने की बात कहीं। माता पिता ने बिना झिझक अमित को पहलवानी करने की इजाजत दे दी।

कम उम्र में बने भारत के युवा ओलंपिक पहलवान

जिसके बाद 4 साल तक गांव के ही हंसराज जी के अखाड़े में प्रैक्टिस शुरु कर की, और फिर 11 साल की उम्र में वे दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ट्रेनिंग लेने पहुंचे.. जहां उनके गुरु सतपाल सिंह ने उन्हें पहलवानी की बारिकियां सिखाई। अमित ने जल्द की 2003 में नेशनल स्कूल मीट में हिस्सा लिया औऱ स्वर्ण पदक जीत कर साबित कर दिया कि वो देश के लिए कुछ कर दिखाने आये है। इसके बाद वर्ल्ड कैडेट चैम्पियनशिप में और जुनियर एशियन चैम्पियनशिप में भी उन्होंने गोल्ड जीता। उनकी पहलवानी और उनके पोटेंशियल को देखते हुए उन्हें जल्द ही 2012 में सिनियर वर्ग में खेलने का मौका.. और पहली बार 2012 में लंदन ओलंपिक और सिनियर एशियन चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। यूनाइटेड किंगडम में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले दहिया सबसे कम उम्र के पहलवान बन गए।

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल किया अपने नाम

2012 में एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में अमित ने कांस्य पदक जीता था.. लेकिन अगले ही साल 2013 में उन्होंने वापसी की और पहले विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में उन्होंने सिल्वर पदक जीता तो वहीं एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड जीत कर देश के युवा पहलवान बने। वहीं 2014 में ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भी उन्होने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। दहिया को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 2016 में अर्जुन पुरुस्कार और फिर हरियाणा सरकार के सर्वोच्च खेल सम्मान भीम पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है।

दहिया को खेल जगत में उनके योगदान के बाद हरियाणा सरकार ने खेल विभाग का उप निदेशक नियुक्त कर दिया.. साथ ही प्रो रेसलिंग लीग जैसे टूर्नामेंट में बतौर खिलाड़ी खेलते है। वहीं वो दिल्ली दंगल वॉरियर्स टीम से भी जुड़े हुए है। अमित कुमार दहिया ने काफी छोटी सी उम्र में अर्जुन अवार्ड से भी सम्मानित होकर इस कहावत को सार्थक किया सफलता के लिए उम्र मायने नही रखती है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds